
पुष्कर सिंह धामी ने DAV (PG) College में आयोजित छात्र संघ समारोह में युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें देश निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उनके साथ बिताए गए पलों ने छात्र जीवन की यादों को भी ताज़ा कर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जो नए भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में खजान दास, राम सिंह कैरा एवं उमेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



