Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • सीबीएसई के शीर्ष पद से पहाड़ की पगडंडियों तक, डॉ. रणबीर सिंह ने शिक्षा को बनाया जीवन का मिशन
  • खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास
  • देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल: धामी
  • ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के लिए कौशल हेतु नाबार्ड ने आयोजित की कार्यशाला
  • पहाड़ की पुकार 🏔️
  • मध्य हिमालयी क्षेत्रों में उद्यान विकास से मजबूत होगी स्थानीय आर्थिकी: सौरभ बहुगुणा
  • विश्व बाल श्रम निषेध दिवस: बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित भविष्य देने का लें संकल्प
  • AI-171 त्रासदी की पहली बरसी: 260 दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड में रेरा सुधारों की तैयारी तेज, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर होगी सख्त निगरानी
Sunday, June 14
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » सीबीएसई के शीर्ष पद से पहाड़ की पगडंडियों तक, डॉ. रणबीर सिंह ने शिक्षा को बनाया जीवन का मिशन
उत्तराखण्ड

सीबीएसई के शीर्ष पद से पहाड़ की पगडंडियों तक, डॉ. रणबीर सिंह ने शिक्षा को बनाया जीवन का मिशन

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJune 14, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

सीबीएसई के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. रणबीर सिंह पहाड़ों में जगा रहे शिक्षा की अलख, वीआरएस के बाद वंचित बच्चों के भविष्य संवारने का संकल्प


देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में संयुक्त सचिव जैसे प्रतिष्ठित पद पर लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के निवासी डॉ. रणबीर सिंह ने अपने जीवन का शेष समय शिक्षा और समाज सेवा को समर्पित करने का निर्णय लिया है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने के बाद वह इन दिनों उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने में जुटे हैं। उनका लक्ष्य केवल बच्चों को शिक्षा से जोड़ना ही नहीं, बल्कि शिक्षा के अभाव में हो रहे पलायन को रोकना और ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक वातावरण को मजबूत बनाना भी है।

मूल रूप से देहरादून जनपद की चकराता तहसील के ग्राम कोरुवा निवासी डॉ. रणबीर सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण परिवेश में प्राप्त की। सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई करने वाले डॉ. सिंह ने अपने परिश्रम और लगन के बल पर भारतीय स्टेट बैंक, केंद्रीय आयुर्वेद संस्थान झांसी और केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान आगरा में सेवाएं देने के बाद वर्ष 2002 में सीबीएसई से अपना सफर शुरू किया।

सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद से शुरू हुआ उनका प्रशासनिक सफर धीरे-धीरे नई ऊंचाइयों तक पहुंचा। उन्होंने प्रयागराज, देहरादून, बेंगलुरु और दिल्ली मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। विशेष रूप से देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय प्रमुख के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने विद्यालयों के साथ संवाद और समन्वय को नई दिशा दी।

डॉ. रणबीर सिंह के कार्यकाल में देहरादून क्षेत्र शैक्षिक उपलब्धियों का केंद्र बनकर उभरा। वर्ष 2017, 2018 और 2019 में सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर देहरादून रीजन से रहे। उन्होंने उत्तराखंड सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर लगभग 185 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालयों और राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

वर्ष 2021 में संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नति के बाद उन्हें बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय की जिम्मेदारी मिली। उस समय कर्नाटक क्षेत्रीय कार्यालय सीमित संसाधनों में संचालित हो रहा था। डॉ. सिंह ने वहां कार्यालय की स्थायी व्यवस्था विकसित करने, भवन उपलब्ध कराने और सीबीएसई की प्रशासनिक संरचना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने राज्य सरकार के सहयोग से अनेक आवासीय विद्यालयों को बोर्ड से संबद्ध कराने की प्रक्रिया को गति दी तथा कर्नाटक के विभिन्न जिलों में विद्यालयों और शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित कर बोर्ड की विश्वसनीयता और प्रभाव को बढ़ाया।

अपने पूरे कार्यकाल के दौरान डॉ. रणबीर सिंह ने केवल प्रशासनिक दायित्वों तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि एक प्रेरक वक्ता के रूप में भी हजारों विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और सामाजिक जागरूकता जैसे अभियानों से भी वह लगातार जुड़े रहे। जहां भी उनकी नियुक्ति रही, वहां उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं को गौरव के साथ प्रस्तुत किया।

जनवरी 2024 में दिल्ली मुख्यालय में स्थानांतरण के बाद उन्होंने पारिवारिक परिस्थितियों और अपने मूल प्रदेश के प्रति लगाव को देखते हुए 31 जुलाई 2024 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में लगाने का संकल्प लिया।

वर्तमान में डॉ. रणबीर सिंह अपनी सामाजिक संस्था “श्री जयराम सिंह मेमोरियल शिक्षा एवं नारी उत्थान समिति” के माध्यम से उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों, विशेषकर जौनसार-बावर सहित पर्वतीय इलाकों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना और शिक्षा के कारण होने वाले पलायन को रोकने में योगदान देना है।

डॉ. रणबीर सिंह का मानना है कि किसी भी राज्य और देश की मजबूती उसकी शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों पर निर्भर करती है। उनका कहना है कि यदि शिक्षा का आधार मजबूत होगा तो समाज का विकास स्वतः सुनिश्चित होगा। साथ ही संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है, क्योंकि संस्कृति के बिना किसी समाज की पहचान अधूरी हो जाती है।

आज जब अधिकांश लोग सेवानिवृत्ति के बाद आरामदायक जीवन की तलाश करते हैं, ऐसे समय में डॉ. रणबीर सिंह का यह निर्णय प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने अनुभव, ज्ञान और ऊर्जा को समाज के वंचित वर्गों और ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित कर एक नई मिसाल पेश की है।

Tags:

#DrRanbirSingh
#CBSE
#EducationForAll
#Uttarakhand
#JaunsarBawar
#Dehradun
#EducationReform
#SocialService
#MountainEducation
#InspiringStory

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित

June 13, 2026
Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास

June 13, 2026
Read More

देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल: धामी

June 12, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

सीबीएसई के शीर्ष पद से पहाड़ की पगडंडियों तक, डॉ. रणबीर सिंह ने शिक्षा को बनाया जीवन का मिशन

June 14, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

सीबीएसई के शीर्ष पद से पहाड़ की पगडंडियों तक, डॉ. रणबीर सिंह ने शिक्षा को बनाया जीवन का मिशन

June 14, 2026 उत्तराखण्ड

सीबीएसई के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. रणबीर सिंह पहाड़ों में जगा रहे शिक्षा की अलख,…

Read More

खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित

June 13, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास

June 13, 2026

देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल: धामी

June 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

सीबीएसई के शीर्ष पद से पहाड़ की पगडंडियों तक, डॉ. रणबीर सिंह ने शिक्षा को बनाया जीवन का मिशन

June 14, 2026

खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित

June 13, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास

June 13, 2026
Most Popular

सीबीएसई के शीर्ष पद से पहाड़ की पगडंडियों तक, डॉ. रणबीर सिंह ने शिक्षा को बनाया जीवन का मिशन

June 14, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.