देहरादून। हर्रावाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस पहले ही पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की CB-CID से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच सुनिश्चित की जाए तथा यदि जांच में कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जांच में तेजी लाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि सभी साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
#Dehradun #Uttarakhand #PushkarSinghDhami #CBCID #SrishtiKandari #DowryCase #CrimeNews #UttarakhandNews



