देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी की आड़ में देश के प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोकतंत्र में विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन राजनीतिक असहमति को व्यक्तिगत टिप्पणी और अपशब्दों का माध्यम बनाना स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा आधुनिक सोच नहीं, बल्कि संकीर्ण और अस्वीकार्य मानसिकता को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान बनाए रखने की भी अपील की।
#PushkarSinghDhami #NarendraModi #Uttarakhand #PoliticalNews #Dehradun #BJP #IndiaNews



