देहरादून के मोतीचूर फ्लाईओवर पर थार से एक चालक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी देव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हिमालयन यूनिवर्सिटी की बस के आगे-पीछे गलत तरीके से वाहन चला रहा था। बस में उसकी परिचित युवती भी सवार थी। इसी दौरान सड़क पर उसकी रंगबाजी भारी पड़ गई और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
घटना के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेज दिया है।



