🚨 देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
देहरादून पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 511 ग्राम अवैध चरस बरामद की।
29 अगस्त की रात चेकिंग के दौरान बाईपास फ्लाईओवर अंडरपास के पास पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। आरोपी की पहचान रिहान (30) निवासी देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस देवबंद, सहारनपुर से देहरादून लाया था और इसे स्थानीय नशे के आदी लोगों को बेचने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में दिल्ली में जेल जा चुका है।
आरोपी के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरामदगी: 511 ग्राम चरस
पूर्व आपराधिक इतिहास: दिल्ली क्राइम ब्रांच में NDPS Act का मामला दर्ज।
#Dehradun #DehradunPolice #DrugFreeDevbhoomi #DrugsFreeIndia #UttarakhandPolice #CrimeNews #Charas #DrugSmuggling



