
देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड में बिना मान्यता और निर्धारित शैक्षणिक मानकों के तहत संचालित मदरसों के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई जारी है। देहरादून और हल्द्वानी में कई मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
अल्पसंख्यक मामलों के सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते के अनुसार, प्रदेश में अब तक 17 मदरसों को सील किया जा चुका है, जबकि तीन के प्रबंधकों ने संचालन बंद करने की लिखित अंडरटेकिंग दी है। इस तरह कुल 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन बंद कराया गया है।
हल्द्वानी में भी दो बिना मान्यता संचालित मदरसों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर सील किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि बिना निर्धारित मान्यता और नियमों के किसी भी शिक्षण संस्थान का संचालन नहीं होने दिया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।




