🏢
देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जर्जर एवं संभावित असुरक्षित भवनों के चिन्हीकरण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी भवन को जर्जर या गिरासू घोषित करने से पहले तकनीकी और संरचनात्मक पहलुओं की पूरी जांच अनिवार्य रूप से की जाए।
डीएम ने एसडीएम, नगर निगम और नगर पालिका अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम, नगर पालिका, लोनिवि और एमडीडीए की विशेषज्ञ तकनीकी टीमें गठित कर भवनों का निरीक्षण कराने को कहा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अत्यधिक जर्जर और संवेदनशील भवनों में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समय रहते सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ बिना किसी लापरवाही के कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
Tags:
#Dehradun #DehradunNews #DMDehradun #AshishChauhan #Uttarakhand #JaraJarBhawan #BuildingSafety #MDDA #MunicipalCorporation #PublicSafety




