देहरादून। डोईवाला पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक अज्ञात मृतक का पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार कराया।
पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को करीब 55 वर्षीय प्यारे लाल लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में बीमार अवस्था में मिले थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल कोरोनेशन भेजा गया, जहां 4 सितंबर को उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों और पते की जानकारी न मिलने पर शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
सभी प्रयासों के बाद भी शिनाख्त न होने और निर्धारित समयावधि पूरी होने पर डोईवाला पुलिस ने 8 सितंबर को लक्खीबाग श्मशान घाट पर मृतक का हिंदू विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। मृतक के परिजनों की तलाश जारी है तथा पहचान के लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित रखा गया है।
#DehradunPolice #DoiwalaPolice #Humanity #LastRites #UnclaimedBody #PoliceHumanity #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandPolice




