देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें क्लब की वार्षिक स्मारिका ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की। मुलाकात में पत्रकारिता, प्रेस क्लब की गतिविधियों और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने स्मारिका के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, समाज को जागरूक करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक संवाद और बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा, पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने और आपसी समन्वय को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ‘गुलदस्ता 2026’ के माध्यम से पत्रकारिता जगत की गतिविधियों, विचारों और उपलब्धियों को एक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, स्मारिका संपादक वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, कार्यकारिणी सदस्य सुलोचना पयाल और क्लब सदस्य किशोर रावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
#UttaranchalPressClub #BanshidharTiwari #Guldasta2026 #Dehradun #Journalism





