✈️
उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। इसी कड़ी में पिथौरागढ़ की दारमा घाटी के सीमांत गांव सोन दुग्तू की निवासी मुस्कान सोनल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें एयर इंडिया ग्रुप में फर्स्ट पायलट ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
सीमांत गांव से निकलकर विमानन क्षेत्र में यह मुकाम हासिल करना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। मुस्कान की सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
मुस्कान सोनल को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 🇮🇳❤️
#MuskanSonal #Pithoragarh #UttarakhandKiBeti #AirIndia #WomenEmpowerment #PahadiBeti #Uttarakhand




