देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर भाजपा उत्तराखंड के आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक CA राजेश्वर पैन्यूली ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 91 वर्षीय सावित्री देवी का उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
CA राजेश्वर पैन्यूली ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल निधि होती है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
Tags: CA Rajeshwar Painuly, Yogi Adityanath, Savitri Devi, Uttarakhand News, Condolence News




