☘️नया साल🍀
देखने में लगता है
हमको यह साल चला गया,
पर वह कभी जाता नहीं
दिल के भीतर से।
जिसने दी हों हजारों खुशियाँ,
या दिया हो कोई गहरा जख़्म,
उसे भुलाया कैसे जाए
जिसने सपनों की राह भी दिखाई हो।
और कैसे भूलें उसे
जिसने काँटों भरी राह पर
चलना सिखाया हो।
वह तो हमारे जीवन में
सदा साथ रहता है,
यादों की परछाईं बनकर
सालों-साल।
अब आया है नया साल,
वह भी
कुछ खट्टी-मीठी सौगातें देकर जाएगा,
और हर साल की तरह
यादों की कड़ी में
एक कड़ी बनकर जुड़ जाएगा।
बस एक विनती है इससे
सबको सदा आबाद रखना,
जीवन में खुशियों की सौगात भरना।
तुम मीठा स्वप्न बनकर
आजिवन
हमारे होंठों पर
मुस्कान की वजह बने रहना।



