
यह कार्यक्रम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में संचालित एक प्रभावी पहल है, जो युवाओं को नेतृत्व, नवाचार, नीति-विचार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त मंच प्रदान करती है। ऐसे प्रयास देश के युवाओं को न केवल आगे बढ़ने की दिशा देते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार और सक्षम नेतृत्व के लिए भी तैयार करते हैं।
भारत मंडपम, नई दिल्ली में 09 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम के लिए चयनित सभी युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं। सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपेक्षा है कि आप इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती Rekha Arya जी भी उपस्थित रही।



