Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • गंगा स्वच्छता पर सख्ती के निर्देश, STP मॉनिटरिंग और नालों पर रोक
  • तेज रफ्तार व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती:जिलािधकारी
  • एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में IGSI की वार्षिक बैठक शैक्षणिक संस्थान बनें सामाजिक परिवर्तन के केंद्र: डॉ. योगेंद्र नारायण श्रीनगर
  • दून विश्वविद्यालय में ‘गज महोत्सव’, सह-अस्तित्व और संरक्षण पर गहन मंथन मानव–वन्यजीव संघर्ष कम करने को विज्ञान, नीति व समुदाय के समन्वय पर जोर देहरादून
  • देहरादून सचिवालय में कैबिनेट बैठक शुरू, नए मंत्रियों का स्वागत
  • एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम
  • परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
  • मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी
  • अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के आवास का घेराव
  • ओपनएआई के सहयोग से यूपीईएस बना ‘एआई-फर्स्ट’ कैंपस शिक्षण, सीखने, शोध और छात्र अनुभव को बदलने के लिए चैटजीपीटी एजु को अपनाया
Wednesday, March 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»*सरकार आपके द्वारः सुदूरवर्ती न्याय पंचायत कोटी में अपर सचिव व सीडीओ ने सुनी जन समस्याएं, जनहित में बडी पहलः 05 आयुष्मान कार्ड, 04 दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत
उत्तराखण्ड

*सरकार आपके द्वारः सुदूरवर्ती न्याय पंचायत कोटी में अपर सचिव व सीडीओ ने सुनी जन समस्याएं, जनहित में बडी पहलः 05 आयुष्मान कार्ड, 04 दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJanuary 29, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

कोटी बहुउद्देशीय शिविरः 849 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, लाभ भी, समाधान भीः 460 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण, शिविर में मिला संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ, मौके पर निस्तारण की मिसालः 62 में से अधिकांश समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान, “डैम के लिए दी ज़मीन, फिर भी अंधेरे में गांव, विद्युत समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश”, क्षेत्रवासियों का शिविर में सड़क और विद्युत संकट रहा प्रमुख मुद्दा

Uttarakhand ea588ebc-ce80-43db-8fb1-49e3a4c8f40f f881e3ee-aba3-4a61-be2d-7adace09419d
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड कालसी स्थित कोटी ग्राउंड में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपर सचिव श्री हिमांशु खुराना एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह द्वारा जनसमस्याएँ सुनी गईं तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में कृषि विभाग द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषक मनीष एवं राजेन्द्र को पावर वीडर, राजेन्द्र शर्मा को आटा चक्की तथा भोलाराम को ब्रश कटर वितरित किए गए। सहकारिता विभाग के माध्यम से ग्राम लोल्टा के कृषक मोहन सिंह एवं संजय सिंह को एक-एक लाख रुपये का फसली ऋण प्रदान किया गया। बाल विकास विभाग के स्टॉल पर 05 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10 किशोरी किट वितरित की गईं।

समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री दिव्यांशा केंद्र, देहरादून के सहयोग से एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 40 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को कुल 120 सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए तथा 05 वृद्धजनों की पेंशन हेतु बैंक खाते आधार से सीड किए गए।

अपर सचिव हिमांशु खुराना ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का संकल्प है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध रूप से पहुँचे तथा कोई भी व्यक्ति बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने आश्वस्त किया कि जनता से संबंधित प्रत्येक समस्या पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शिविर में ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कुल 62 समस्याएँ प्रस्तुत की गईं, जिन पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाएगा।

शिविर में ग्राम दमऊ, लेन्टा, कोटी, सिमोग, दोऊ, दसेऊ आदि ग्रामों के ग्रामीणों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, वन, सोलर लाइट, भूमि विवाद एवं मुआवजा संबंधी समस्याएँ प्रमुखता से रखीं। डैम निर्माण हेतु भूमि दान के बावजूद विद्युत आपूर्ति की खराब स्थिति की शिकायत पर विद्युत विभाग को स्थायी समाधान के निर्देश दिए गए।

खैरवा-कोटी मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग को 15 फरवरी से मार्ग सुधार कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोटी में आवश्यक स्टाफ एवं एंबुलेंस की अनुपलब्धता पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शीघ्र सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों में शिक्षकों की अनियमित उपस्थिति की शिकायत पर शिक्षा विभाग को प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत दसेऊ अंतर्गत कौथावा-पावुआ से राजस्व ग्राम पाटा तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कोटी में खेल मैदान के विस्तार हेतु युवा कल्याण विभाग को प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। ग्राम तुनिया, खैरवा एवं दोऊ में स्ट्रीट लाइट स्थापना हेतु उरेडा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 257, होम्योपैथिक में 124 तथा आयुर्वेदिक में 79 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियाँ वितरित की गईं। शिविर में 04 दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं 05 आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। पशुपालन विभाग द्वारा 43 पशुपालकों को पशु औषधियाँ वितरित की गईं।

राजस्व विभाग द्वारा 54 खाता-खतौनी, 01 आय एवं 01 स्थायी प्रमाण पत्र जारी किए गए। कृषि विभाग द्वारा 57 तथा उद्यान विभाग द्वारा 40 कृषकों को लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 25 सामाजिक पेंशन स्वीकृत कर ऑनलाइन की गईं। जिला पूर्ति विभाग, पंचायती राज, डेयरी, श्रम, शिक्षा, उद्योग, लीड बैंक, सेवायोजन, विद्युत एवं सहकारिता विभागों द्वारा भी बड़ी संख्या में लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में अपर सचिव हिमांशु खुराना, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम प्रेम लाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, बीडीओ जगत सिंह, अन्य विभागीय अधिकारियों सहित गढवाल संयोजक गजेन्द्र जोशी, पूर्व प्रमुख मटोर सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री जनजाति मोर्चा भरत सिंह चौहान, जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश तोमर, क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला चौहान, ग्राम प्रधान रक्षा देवी, बीना वर्मा, श्याम सिंह, विनीता चौहान, सरिता चौहान, रमेश चौहान, रवि रावत, अजब सिंह एवं गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

गंगा स्वच्छता पर सख्ती के निर्देश, STP मॉनिटरिंग और नालों पर रोक

March 25, 2026
Read More

दून विश्वविद्यालय में ‘गज महोत्सव’, सह-अस्तित्व और संरक्षण पर गहन मंथन मानव–वन्यजीव संघर्ष कम करने को विज्ञान, नीति व समुदाय के समन्वय पर जोर देहरादून

March 25, 2026
Read More

देहरादून सचिवालय में कैबिनेट बैठक शुरू, नए मंत्रियों का स्वागत

March 25, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

गंगा स्वच्छता पर सख्ती के निर्देश, STP मॉनिटरिंग और नालों पर रोक

March 25, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
हरिद्वार

गंगा स्वच्छता पर सख्ती के निर्देश, STP मॉनिटरिंग और नालों पर रोक

March 25, 2026 हरिद्वार

हरिद्वार।जिला गंगा संरक्षण समिति की 71 वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी…

Read More

तेज रफ्तार व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती:जिलािधकारी

March 25, 2026

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में IGSI की वार्षिक बैठक शैक्षणिक संस्थान बनें सामाजिक परिवर्तन के केंद्र: डॉ. योगेंद्र नारायण श्रीनगर

March 25, 2026

दून विश्वविद्यालय में ‘गज महोत्सव’, सह-अस्तित्व और संरक्षण पर गहन मंथन मानव–वन्यजीव संघर्ष कम करने को विज्ञान, नीति व समुदाय के समन्वय पर जोर देहरादून

March 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

गंगा स्वच्छता पर सख्ती के निर्देश, STP मॉनिटरिंग और नालों पर रोक

March 25, 2026

तेज रफ्तार व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती:जिलािधकारी

March 25, 2026

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में IGSI की वार्षिक बैठक शैक्षणिक संस्थान बनें सामाजिक परिवर्तन के केंद्र: डॉ. योगेंद्र नारायण श्रीनगर

March 25, 2026
Most Popular

गंगा स्वच्छता पर सख्ती के निर्देश, STP मॉनिटरिंग और नालों पर रोक

March 25, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.