कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “उपाधि समारोह” रहा, जिसमें विद्यार्थियों को उनके व्यक्तित्व, प्रतिभा एवं उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया गया। बीए मनोविज्ञान अंतिम वर्ष की छात्रा यनिशा को “मिस फेयरवेल” का खिताब प्रदान किया गया, जबकि बीए संगीत अंतिम वर्ष के छात्र उदय रोहिल्ला को “मिस्टर फेयरवेल” चुना गया। सभी विजेताओं को स्मृति-चिह्न, प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अपने शैक्षणिक जीवन की यादों, मित्रता के पलों और गुरुजनों के मार्गदर्शन को भावुकता के साथ याद किया। साथ ही उन्होंने जूनियर विद्यार्थियों को समर्पण, अनुशासन और जुनून के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।



