Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून में वीडियो और फोटो प्रतियोगिता का आयोजन, 15 अक्टूबर तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां
  • मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण
  • किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
  • देहरादून में श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न
  • सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद
  • दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज
  • मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
  • हाईकोर्ट की पुलिस विभाग को फटकार, FIR डाउनलोड पोर्टल बंद करने पर DGP को पेश होने की चेतावनी
  • फर्जी प्रमाणपत्र मामले में CM धामी का सख्त रुख
  • विधायक विनोद चमोली ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट
Monday, September 21
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » गैरसैंण को राजधानी बनाने को लेकर भाजपा से लेकर कांग्रेस समेत सभी दलों ने जनता के सामने बड़े-बड़े दावे
उत्तराखण्ड

गैरसैंण को राजधानी बनाने को लेकर भाजपा से लेकर कांग्रेस समेत सभी दलों ने जनता के सामने बड़े-बड़े दावे

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarAugust 22, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 19 अगस्त से शुरू हुआ विधानसभा का मानसून सत्र महज दो दिन भी नहीं चल पाया और 20 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार सत्र चार दिन चलना था, लेकिन सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव और लगातार हंगामे ने इसे इतिहास का सबसे छोटा सत्र बना दिया। दूसरे दिन की कार्यवाही पहले दिन की तरह ही हंगामेदार रही। कांग्रेस विधायकों ने बेरोजगारी, महंगाई, गैरसैंण में सुविधाओं की कमी और सरकार की कथित उदासीनता को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि धामी सरकार गैरसैंण में गंभीरता से सत्र चलाना ही नहीं चाहती और जनता के सामने केवल खोखले दावे करती है। वहीं, आश्चर्यजनक रूप से भाजपा विधायक भी सदन में विरोध जताते नज़र आए। इससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। हालांकि इस राजनीतिक घमासान के बीच सरकार ने तेजी दिखाते हुए 9 विधेयक और 5,315.89 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित करवा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर सत्र को बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विधेयक पारित करवाए हैं। उन्होंने विपक्ष पर केवल राजनीति करने और गैरसैंण की गरिमा को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर पलटवार किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि धामी सरकार गैरसैंण में सत्र चलाना ही नहीं चाहती। जनता से राजधानी को लेकर जो वादे किए गए थे, उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि चार दिन का सत्र महज़ कुछ घंटों में निपटा देना यह दर्शाता है कि सरकार गैरसैंण को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि सरकार केवल फोटो खिंचवाने और दिखावा करने के लिए गैरसैंण आती है, जबकि यहां के विकास और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। सत्र को लेकर कांग्रेस से भाजपा तक सभी बड़े-बड़े इरादों के साथ गैरसैंण पहुंचे थे, लेकिन हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप के बीच विधायक खुद भी यही सोचते नजर आए कि सत्र जल्दी खत्म हो और वे हेलीकॉप्टर से सीधे देहरादून लौट जाएं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि धामी सरकार गैरसैंण को लेकर कभी गंभीर नहीं रही। राजधानी का सपना दिखाकर जनता को छलने का काम किया जा रहा है। सत्र को छोटा करना इस बात का सबूत है। लगातार आरोप-प्रत्यारोप और शोर-शराबे के बीच अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने का ऐलान कर दिया। इस तरह गैरसैंण का मानसून सत्र महज कुछ घंटों की कार्यवाही के बाद समाप्त हो गया और प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गैरसैंण को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने दिखाई दिए। यहां सत्र कराना हमेशा राजनीतिक बहस का मुद्दा रहा। विपक्ष लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि सरकारें सिर्फ दिखावे के लिए गैरसैंण में सत्र करती हैं, जबकि ढांचागत सुविधाएँ अब भी अधूरी हैं। वहीं, भाजपा सरकार ने 2020 में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया। सत्रों के दौरान सुरक्षा इंतजामों के साथ-साथ स्थानीय जनता की भागीदारी भी बड़ी संख्या में देखने को मिलती है।

गैरसैंण सत्र में हंगामे के बीच धामी सरकार ने पास किए अनुपूरक बजट और 9 विधेयक- उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में शुरू हुआ विधानसभा का मानसून सत्र विपक्ष और सत्ता पक्ष के आरोप-प्रत्यारोप की भेंट चढ़ गया। इसके बावजूद धामी सरकार ने बेहद कम समय की कार्यवाही में 5,315.89 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट और 9 महत्वपूर्ण विधेयक पारित करवा लिए। धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5,315.89 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन से पास कराया। इसमें राज्य की विकास योजनाओं, सामाजिक कल्याण कार्यों, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक जरूरतों के लिए अतिरिक्त प्रावधान किए गए हैं। सत्र में हंगामे के बीच सरकार ने निम्नलिखित 9 विधेयक पारित करवाए। 1. उत्तराखंड विनियोग विधेयक 2025 (पूरक बजट से संबंधित)। 2. उत्तराखंड जीएसटी (संशोधन) विधेयक 2025, केंद्र के नए कर प्रावधानों के अनुरूप राज्य जीएसटी कानून में संशोधन। 3. उत्तराखंड पंचायत राज (संशोधन) विधेयक 2025, पंचायतों की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों को सुदृढ़ करने के लिए। 4. उत्तराखंड नगर पालिका (संशोधन) विधेयक 2025, शहरी निकायों में पारदर्शिता और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही बढ़ाने के लिए। 5. उत्तराखंड सहकारी समितियां (संशोधन) विधेयक 2025, सहकारी समितियों के कामकाज को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए। 6. उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2025, उच्च शिक्षा संस्थानों में नई नीतियों को लागू करने हेतु। 7. उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा (संशोधन) विधेयक 2025, तकनीकी संस्थानों में आधुनिक कोर्स और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा। 8. उत्तराखंड विद्युत (संशोधन) विधेयक 2025, बिजली आपूर्ति और उपभोक्ता अधिकारों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से। 9. उत्तराखंड भूमि राजस्व (संशोधन) विधेयक 2025, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण और विवाद निस्तारण को सरल बनाने के लिए। सत्र के दौरान विपक्ष ने आरोप लगाया कि धामी सरकार गैरसैंण में गंभीरता से सत्र चलाना नहीं चाहती और केवल औपचारिकता निभा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने कम समय में भी जनता के हित में बजट और आवश्यक विधेयक पारित कर यह सुनिश्चित किया है कि विकास कार्य प्रभावित न हों।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    देहरादून में वीडियो और फोटो प्रतियोगिता का आयोजन, 15 अक्टूबर तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां

    September 21, 2026
    Read More

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026
    Read More

    किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    September 21, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
    Top Posts

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025

    देहरादून में वीडियो और फोटो प्रतियोगिता का आयोजन, 15 अक्टूबर तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां

    September 21, 2026
    Don't Miss
    उत्तराखण्ड

    देहरादून में वीडियो और फोटो प्रतियोगिता का आयोजन, 15 अक्टूबर तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां

    September 21, 2026 उत्तराखण्ड

    देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग (DIPR), देहरादून की ओर से जनपदवासियों के लिए…

    Read More

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026

    किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    September 21, 2026

    देहरादून में श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून में वीडियो और फोटो प्रतियोगिता का आयोजन, 15 अक्टूबर तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां

    September 21, 2026

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026

    किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    September 21, 2026
    Most Popular

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.