जनपद देहरादून में नेशनल ट्रस्ट के माध्यम से दिव्यांगजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरामया स्वास्थ्य बीमा योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा और उपचार संबंधी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को योजना से जोड़ने के लिए जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।



