Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज पिथौरागढ़ में श्री सुरेंद्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकसित नई खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित
  • श्री बदरीनाथ धाम में संचालित पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही अब बदरीनाथ को स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में विकसित किए जाने की कार्ययोजना भी तैयार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून में विद्युत लाइनों की अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग एवं जिलाधिकारी देहरादून के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 20 बिघा से अधिक प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला इमारतें सील
  • विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
  • पंजाब नेशनल बैंक ने 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित
Monday, May 11
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » सीमित संसाधनों से आत्मनिर्भरता तक का सफरः दून की ‘लखपति दीदी’ संतोषी सोलंकी 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व
उत्तराखण्ड

सीमित संसाधनों से आत्मनिर्भरता तक का सफरः दून की ‘लखपति दीदी’ संतोषी सोलंकी 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJanuary 22, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

60 लाख टर्नओवर, 18 लाख वार्षिक लाभः लखपति दीदी की सफलता की मिसाल, एनआरएलएम से जुड़कर 2018 में शुरू किया सफर, आज बनी लखपति दीदी, प्रिटिंग प्रेस से रोजगार, लखपति दीदी ने चार महिलाओं को रोजगार से जोड़ा, ब्लॉक की सभी समूह के बैनर, पोस्टर सोलंकी प्रिंटिंग प्रेस में ही होते हैं प्रिंट, बड़ी कंपनियों के ऑर्डर से मिलता है आत्म बल- संतोषी

2bfddfde-bc0d-41b2-b34f-8e0bc90ca2ca abea698c-8e75-42a9-ad10-6bf9df7f5fd3 71002643-00eb-4f5c-a77d-aee3feaf0447 61f2c974-56de-4cce-b4b3-702af34430e9 3a2ef593-aa5f-4d49-bbb9-aa701ddf5bdd 2fe4670a-6fc1-457c-9cbc-b8ff9d585ef5 51e08942-5e3a-417f-bbd4-9c980c61bc4b

प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली एक प्रेरणादायी कहानी देहरादून जनपद के सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शंकरपुर निवासी संतोषी सोलंकी की है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल कायम की है। आज संतोषी सोलंकी एक सफल उद्यमी और ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बना चुकी हैं तथा 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

भारत सरकार द्वारा 77वीं गणतंत्र दिवस परेड के लिए देशभर से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, खिलाड़ियों, महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों, स्टार्टअप उद्यमियों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य से देहरादून जनपद की संतोषी सोलंकी का चयन ‘लखपति दीदी’ के रूप में किया गया है, जो परेड में सहभागिता के साथ-साथ अपनी सफलता की प्रेरणादायी यात्रा भी साझा करेंगी।

संतोषी सोलंकी आज न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं, बल्कि वे ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम भी बन चुकी हैं। उन्होंने अब तक अपने गांव एवं आसपास की 250 से अधिक महिलाओं को विभिन्न उद्यमों के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया है।

वर्ष 2018 में संतोषी सोलंकी ने सेलाकुई में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर प्रिंटिंग प्रेस व्यवसाय की शुरुआत की। एकता स्वयं सहायता समूह की सदस्य रहते हुए उन्होंने आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन के अंतर्गत सीसीएल, सीईएफ एवं सीसी के माध्यम से वित्तीय सहयोग एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया। आज वे सोलंकी प्रिंटिंग प्रेस का सफल संचालन कर रही हैं, जिससे उन्होंने अब तक 60 लाख रुपये से अधिक का टर्नओवर अर्जित किया है।

सेलाकुई स्थित सोलंकी प्रिंटिंग प्रेस के माध्यम से बैनर, पोस्टर, विजिटिंग कार्ड, सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री सहित विभिन्न प्रकार के प्रिंटिंग कार्य किए जा रहे हैं। संतोषी सोलंकी अपने पति के साथ मिलकर इस उद्यम का संचालन कर रही हैं तथा अपनी प्रिंटिंग प्रेस में चार स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को रोजगार प्रदान कर उन्हें भी आत्मनिर्भर बना रही हैं।

संतोषी सोलंकी ने बताया कि पेपर वर्क के साथ फ्लेक्स मशीन की शुरुआत के बाद उन्हें बड़ी कंपनियों से भी लगातार ऑर्डर प्राप्त हो रहे हैं। टप्परवेयर प्लास्टिक कंपनी, इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, हैब फार्मा एवं हिमालयन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां उनकी प्रिंटिंग प्रेस से पैकेजिंग एवं प्रचार सामग्री के ऑर्डर देती हैं, जिससे बड़े स्तर पर कार्य एवं बेहतर लाभ संभव हो पा रहा है।

*बयान*
जिला मिशन प्रबंधक श्रीमती सोनम गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर जनपद की अनेक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में सहसपुर ब्लॉक की संतोषी सोलंकी प्रिंटिंग प्रेस के माध्यम से लखपति दीदी बनी हैं, जो 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग कर प्रदेश की सफलता की कहानी साझा करेंगी।

मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह ने कहा कि एनआरएलएम के माध्यम से जनपद में समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड के लिए प्रदेश भर से देहरादून जनपद की संतोषी सोलंकी का चयन हुआ है, जो समूह स्तर पर प्रिंटिंग व्यवसाय में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।

आज संतोषी सोलंकी की पहचान केवल एक सफल उद्यमी के रूप में नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास की सशक्त प्रतीक के रूप में उभरकर सामने आई है। उनका यह सफर न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और समाज की महिलाओं के भविष्य को नई दिशा दे रहा है।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील

May 8, 2026
Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया

May 8, 2026
Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज पिथौरागढ़ में श्री सुरेंद्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकसित नई खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया

May 8, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
स्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन

May 10, 2026 स्वास्थ्य

ऽ ‘फीटल ईको’ बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष ऽ आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट…

Read More

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील

May 8, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया

May 8, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज पिथौरागढ़ में श्री सुरेंद्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकसित नई खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया

May 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन

May 10, 2026

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील

May 8, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया

May 8, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.