Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री
  • VMSB-UTU निदेशक भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, ‘डेपुटेशन-ओनली’ व्यवस्था पर मांगा जवाब
  • कालकाजी मंदिर घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप का आरोप
  • 2027 से पहले उत्तराखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, राम माधव बने प्रदेश प्रभारी
  • एसएसपी देहरादून की गरिमामयी उपस्थिती में पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित की गई पासिंग आउट सेरेमनी
  • Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में तेजी; MCX पर जानिए 23 सितंबर का ताजा भाव
  • आयुर्वेद दिवस पर सीएम धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना
  • नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, सीएम धामी ने कहा- विकास के साथ विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता
  • यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह को मिला 5वां आईजीएसआई उत्तराखंड रत्नश्री अवार्ड
Friday, September 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच रुद्रप्रयाग मॉक अभ्यास रुद्रप्रयाग।
रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच रुद्रप्रयाग मॉक अभ्यास रुद्रप्रयाग।

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarApril 10, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जनपद रुद्रप्रयाग में आज आपदा प्रबंधन का व्यापक मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। अभ्यास के दौरान विभिन्न संभावित आपदा परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया।चिरबासा क्षेत्र में क्लाउडबर्स्ट एवं फ्लैश फ्लड की स्थिति, बंसवाड़ा–चंद्रापुरी के बीच एनएच-107 पर भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध होने, तथा डोलियादेवी–फाटा क्षेत्र में भूस्खलन के बीच वाहन दुर्घटना की स्थिति का अभ्यास किया गया। वहीं केदारनाथ हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की स्थिति में भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा प्रबंधन का अभ्यास भी किया गया।इसके अतिरिक्त सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन से यात्रियों के फंसने, जवाडी बायपास पर बस दुर्घटना, गुप्तकाशी–केदारनाथ हवाई मार्ग में खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर लापता होने तथा गौरीकुंड–केदारनाथ ट्रेक एवं मंदिर क्षेत्र में रेड अलर्ट, बर्फबारी एवं यात्रियों के फंसने जैसी परिस्थितियों से निपटने की कार्यवाही का भी सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया।अभ्यास में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ,पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन एवं अन्य संबंधित विभागों ने समन्वय के साथ भाग लेते हुए अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के सात चिन्हित स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान भूस्खलन व अन्य प्राकृतिक आपदाओं में हताहत हुए लोगों के रेस्क्यू की प्रक्रिया का व्यावहारिक परीक्षण किया गया तथा आपदा की स्थिति में संबंधित विभागों की तैयारियों को परखा गया।उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम एवं चीरबासा हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू का अभ्यास किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के फंसने की स्थिति में उन्हें सुरक्षित निकालने की रणनीति पर कार्य किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने को लेकर भी विस्तृत अभ्यास किया गया, जो सफल रहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान कुछ ऐसे बिंदु सामने आए हैं, जिनमें और सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी को परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपदा के समय रिस्पॉन्स टाइम को और कम किया जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने के लिए तैयार है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    केदारनाथ यात्रा 22 अप्रैल से, प्रशासन ने पूरी की व्यापक तैयारियां

    April 10, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
    Top Posts

    मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार

    September 24, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026

    पुराना साल: धनेश द्विवेदी

    January 1, 2026
    Don't Miss
    उत्तराखण्ड

    मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार

    September 24, 2026 उत्तराखण्ड

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में अड्डा इनसाइडर…

    Read More

    पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री

    September 24, 2026

    VMSB-UTU निदेशक भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, ‘डेपुटेशन-ओनली’ व्यवस्था पर मांगा जवाब

    September 24, 2026

    कालकाजी मंदिर घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप का आरोप

    September 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार

    September 24, 2026

    पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री

    September 24, 2026

    VMSB-UTU निदेशक भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, ‘डेपुटेशन-ओनली’ व्यवस्था पर मांगा जवाब

    September 24, 2026
    Most Popular

    मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार

    September 24, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.