जेईई एडवांस्ड 2026 में हासिल की सफलता, सुदूर पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

देहरादून। श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर के मेधावी छात्र आलेख परमार को जेईई एडवांस्ड 2026 प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर आईआईटी मुंबई में प्रवेश प्राप्त करने पर बधाई दी है।
विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आलेख, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं देते हुए इसे उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
गोपेश्वर जैसे सुदूर पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले आलेख की सफलता ने स्थानीय विद्यार्थियों और अभिभावकों में नया उत्साह भर दिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट के अनुसार, आलेख शुरू से ही मेधावी और मेहनती छात्र रहे हैं। वे सीबीएसई कक्षा 12 (2026) में भी अपने विद्यालय के टॉपर रहे।
एसजीआरआर परिवार ने इस उपलब्धि को पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि आलेख परमार ने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
टैग्स: #AlekhParmar #IITMumbai #JEEAdvanced2026 #SGRR #Gopeshwar #Uttarakhand #Education #SuccessStory #PahadKiKhabar



