चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान प्रशासन के अनुसार अब देश-विदेश के पर्यटक घाटी का दीदार कर सकेंगे।
यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यह घाटी अपनी समृद्ध जैव विविधता, दुर्लभ हिमालयी जड़ी-बूटियों और रंग-बिरंगे फूलों के लिए प्रसिद्ध है। जुलाई से सितंबर के बीच यहां ब्रह्मकमल, ब्लू पोस्ता और कोबरा लिली सहित सैकड़ों प्रजातियों के फूल खिलते हैं, जो घाटी को अद्भुत सौंदर्य प्रदान करते हैं।
घाटी के खुलने से स्थानीय पर्यटन और रोजगार गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



