Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • Salesforce में तीसरी बार कर्मचारियों पर गिरी गाज, कई अहम टीमें प्रभावित
  • एसजीआरआर के डॉ. पंकज गर्ग को एबीएसआई के नॉर्थ ज़ोन का शिक्षा निदेशक चुना गया
  • मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से की मुलाकात, सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा
  • उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 19 IFS अधिकारियों के तबादले
  • उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार पर सीएम धामी और महानिदेशक वीरेन्द्र वत्स की अहम बैठक
  • डोईवाला में 1.21 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा
  • 65 लाख की भूमि धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज़ बनाकर की थी ठगी
  • सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
  • खून में माइक्रोप्लास्टिक पर बढ़ी चिंता, NGT ने मांगा विस्तृत एक्शन प्लान
Friday, August 7
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर चला डीएम का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू
देहरादून

होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर चला डीएम का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarApril 29, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

जिला प्रशासन का ऑपरेशन सफाई; प्रथम चरण में 17 अवैध होमस्टे का पंजीकरण निरस्त; आगे और भी कार्रवाई गतिमान

होमस्टे में रात भर नियम विस्द्ध बार संचालन व लाउड डीेजे; अय्याशी के अड्डे बन रहे होमस्टे

आमजन की जान का खतरा कतई बर्दाश्त नही; कानून से ऊपर कोई नहीं, कर्रवाई होगी कड़ीः डीएम

महज 07 दिनों में मजिस्टेªट की 05 टीमें बनाकर जिला प्रशासन ने निकाल बाहर किया अव्यवस्था का छिपा कारक

पंजीकरण होमस्टे के चल रहे होटल; बिना अग्निशमन उपकरण व फूड लाईसेंस के संचालन पर कार्रवाई

निर्धारित प्रक्रिया पालन किए बिना ठहरा रहे पर्यटक, उपद्रवी; लीज पर चल रहे होमस्टे

कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रहे बाहरी लोग; होमस्टे होटल में ठहर शहर में मचा रहे हुड़दंग, नशे की हालत में ओवर स्पीड, पिस्टल तमचों से कर रहे फायरिंग

देहरादून दिनांक 29 अप्रैल 2026 (सूवि) जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार होमस्टे संचालन की गहन जांच कराई जा रही है। जांच में मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रथम चरण में 17 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। संबंधित होमस्टे को विभागीय वेबसाइट से भी विलोपित किया जाएगा।
जिले में होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर डीएम ने कार्रवाई का डंडा चला दिया है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने प्रथम चरण में 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त करते हुए पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने ऑपरेशन सफाई शुरू करते हुए प्रथम चरण में 17 अवैध होमस्टे का पंजीकरण कर दिया है तथा आगे भी कार्रवाई गतिमान रहेगी। विगत कई माह से शहर में बढती आपराधिक घटना नशे एवं ओवर स्पीड में वाहन चलाना अदि घटनाएं बढी है। जिसका एक बडे़ कारण में से एक होमस्टे में रात भर नियम विस्द्ध बार संचालन आदि निकल कर सामने आए है, जहां लाउड डीेजे नशा अय्याशी के अड्डे बन रहे होमस्टे में उपद्रवी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के ठहरने से आमजन की जान का खतरा बना हुआ है वहीं जिला प्रशासन इस हरकत को कतई बर्दाश्त न करते हुए सख्त प्रभावी एक्शन का मन बना चुका है। होमस्टे होटल में निर्धारित प्रक्रिया पालन किए बिना पर्यटक एवं उपद्रवी प्रवृत्ति के लोग ठहराए जा रहे है। होमस्टे भी लीज पर संचालित हो रहे है जो जिले की कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रहे है। उपद्रवी प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा शहर में हुड़दंग मचाने तथा नशे की हालत में ओवर स्पीड, पिस्टल तमचों से फायरिंग की घटनाएं भी सामने आ रही है। जिलाधिकारी ने महज 07 दिनों में मजिस्टेªट की 05 टीमें बनाकर इस भारी अव्यवस्था के छिपे कारक को बाहर निकाल दिया है।
जिलाधिकारी कहा कि होमस्टे योजना का मूल उद्देश्य स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों के प्रचार-प्रसार तथा स्थानीय निवासियों की आय में वृद्धि करना है, किंतु निरीक्षण के दौरान कई होमस्टे का उपयोग होटल अथवा व्यावसायिक प्रतिष्ठान की भांति किया जाना पाया गया, जिससे अव्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सहसपुर एवं रायपुर विकासखंड के नगरीय क्षेत्रों में पंजीकृत होमस्टे की जांच हेतु क्षेत्रवार समितियों का गठन किया गया। समितियों द्वारा निरीक्षण उपरांत 17 होमस्टे ऐसे पाए गए जो उत्तराखण्ड गृह आवास (होमस्टे) नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहे थे। इन सभी के पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति की गई, जिसे स्वीकार करते हुए प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान कई होमस्टे में रसोई की व्यवस्था नहीं पाई गई। अग्निशमन उपकरण अनुपलब्ध या उनकी वैधता समाप्त पाई गई। होमस्टे का उपयोग बारात घर एवं व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। कई स्थानों पर स्वामी का निवास नहीं पाया गया तथा इकाइयों को लीज/किराये पर संचालित किया जा रहा था। निर्धारित क्षमता से अधिक कमरों का संचालन किया जा रहा था। विदेशी नागरिकों के ठहराव की सूचना (सी-फॉर्म) उपलब्ध नहीं कराई गई। कुछ होमस्टे पंजीकृत होने के बावजूद संचालित नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान निरंजनपुर स्थित एक होमस्टे में विदेशी नागरिकों के ठहराव की सूचना नियमानुसार उपलब्ध नहीं कराई गई तथा अग्निशमन उपकरण की वैधता समाप्त पाई गई। बल्लूपुर क्षेत्र में पंजीकरण से अधिक कमरों का संचालन किया जाना पाया गया। कुछ होमस्टे में स्वामी के स्थान पर अन्य व्यक्तियों द्वारा व्यावसायिक रूप से संचालन किया जा रहा था। मसूरी क्षेत्र में एक होमस्टे का स्वामित्व विक्रय किया जाना तथा अन्य का नवीनीकरण न कराया जाना पाया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जनपद में संचालित सभी होमस्टे संचालक नियमावली का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। भविष्य में भी इस प्रकार की जांच अभियान जारी रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

देहरादून में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत

July 30, 2026
Read More

श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दिया गुरु महिमा का संदेश

July 29, 2026
Read More

महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की जनसुनवाई में बढ़ी भागीदारी, दूसरे दिन मिले 28 सुझाव और आपत्तियां

July 29, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss
Uncategorized

Salesforce में तीसरी बार कर्मचारियों पर गिरी गाज, कई अहम टीमें प्रभावित

August 6, 2026 Uncategorized

AI रणनीति के बीच Salesforce में फिर छंटनी, Tableau, Trailhead और Community समेत कई विभागों…

Read More

एसजीआरआर के डॉ. पंकज गर्ग को एबीएसआई के नॉर्थ ज़ोन का शिक्षा निदेशक चुना गया

August 6, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से की मुलाकात, सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा

August 6, 2026

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 19 IFS अधिकारियों के तबादले

August 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

Salesforce में तीसरी बार कर्मचारियों पर गिरी गाज, कई अहम टीमें प्रभावित

August 6, 2026

एसजीआरआर के डॉ. पंकज गर्ग को एबीएसआई के नॉर्थ ज़ोन का शिक्षा निदेशक चुना गया

August 6, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से की मुलाकात, सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा

August 6, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.