Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • कोतवाली प्रेम नगर: एसएसपी दून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस
  • राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा आधुनिक, प्रशिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
  • एमडीडीए की 17.80 करोड़ की परियोजनाओं से मसूरी विधानसभा को मिली विकास की नई रफ्तार
  • हरिद्वार के वीर लांस नायक शुभम जुयाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता रजत, उत्तराखंड का बढ़ाया मान
  • हरिद्वार में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, सीएम धामी ने कांवड़ियों के चरण पखारे और परोसा भोजन
  • सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास-डीएम
  • मसूरी को ₹17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • दिल्ली में भाजपा नेताओं का जुटान, त्रिवेंद्र रावत के आवास पर स्नेह मिलन में शामिल हुए सीए राजेश्वर पैन्यूली
  • देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम, न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने छात्रों को दिया कानून के सम्मान का संदेश
  • चेहलुम जुलूस के चलते 4 अगस्त को दोपहर 2 बजे से देहरादून में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
Wednesday, August 5
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन, देहरादून में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन, देहरादून में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJune 20, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

9b5ceb61-12da-454d-bc3c-1be89599baab 7574b193-21cd-441f-b4e3-921905081d80

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। यह कार्यक्रम योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वातावरण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित करने वाली वैज्ञानिक एवं जीवनोपयोगी पद्धति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके प्रस्ताव के उपरांत 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त हुई और आज विश्व के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अवसाद और विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई योग नीति के माध्यम से योग एवं ध्यान केंद्रों को प्रोत्साहन, योग प्रशिक्षकों को सहयोग तथा योग एवं वेलनेस आधारित रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनाने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने, नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने तथा योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के युवा योग को जनआंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, विधायक श्री विनोद चमोली, मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल, सचिव आयुष श्रीमती रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री परमेंद्र डोभाल मौजूद थे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

देहरादून में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत

July 30, 2026
Read More

श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दिया गुरु महिमा का संदेश

July 29, 2026
Read More

महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की जनसुनवाई में बढ़ी भागीदारी, दूसरे दिन मिले 28 सुझाव और आपत्तियां

July 29, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

कोतवाली प्रेम नगर: एसएसपी दून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस

August 4, 2026

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
Don't Miss
क्राइम

कोतवाली प्रेम नगर: एसएसपी दून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस

August 4, 2026 क्राइम

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग…

Read More

राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा आधुनिक, प्रशिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

August 4, 2026

एमडीडीए की 17.80 करोड़ की परियोजनाओं से मसूरी विधानसभा को मिली विकास की नई रफ्तार

August 4, 2026

हरिद्वार के वीर लांस नायक शुभम जुयाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता रजत, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

August 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

कोतवाली प्रेम नगर: एसएसपी दून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस

August 4, 2026

राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा आधुनिक, प्रशिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

August 4, 2026

एमडीडीए की 17.80 करोड़ की परियोजनाओं से मसूरी विधानसभा को मिली विकास की नई रफ्तार

August 4, 2026
Most Popular

कोतवाली प्रेम नगर: एसएसपी दून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस

August 4, 2026

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.