
चमोली। नीति घाटी में भारी बारिश के बाद तमक नाले के उफान में वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद NDRF और SDRF की टीमें ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। टीमें मौके पर स्थिति का जायजा लेने के साथ संभावित प्रभावितों की तलाश और सुरक्षित रेस्क्यू के प्रयास कर रही हैं।
प्रशासन की ओर से क्षेत्र में आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा को देखते हुए लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है।
#Chamoli #NDRF #SDRF #NitiValley #TamkNala #RescueOperation #UttarakhandNews #GroundZero



