Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • टिहरी हाउस में बनेंगे 28 बहुमंजिला आवास, वाशी गेस्ट हाउस और हल्द्वानी सर्किट हाउस की योजनाओं को भी रफ्तार
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान : सीएम धामी
  • खटीमा में गीता धामी ने क्षेत्रवासियों से किया संवाद, साइकिल यात्री सुमित राजभर सम्मानित
  • उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीएम धामी को दी बधाई
  • जल जीवन मिशन की सीएम धामी ने की समीक्षा, शेष कार्य समयसीमा में पूरे करने के निर्देश
  • युवाओं के कौशल विकास को लेकर सौरभ बहुगुणा ने की अहम बैठक
  • टनकपुर में ‘सावन उत्सव-2026’ में दिखा मातृशक्ति का उत्साह, 10 कर्मठ महिलाओं को मिला ‘नंदा शिखर सम्मान’
  • चीन के लॉन्ग मार्च-7A रॉकेट की उड़ान नाकाम, ChinaSat-4B सैटेलाइट भी नहीं पहुंच सका कक्षा में
  • मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केसर सिंह नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
  • जौलीग्रांट में हाथी का हमला, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Wednesday, August 12
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीएम धामी को दी बधाई
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीएम धामी को दी बधाई

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarAugust 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई’

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड कोे ‘उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेशवासियों शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञातव्य है कि उत्तराखंड को यह उपलब्धि 08 जुलाई 2026 को प्राप्त हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गये बधाई पत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रशासनिक प्रतिबद्धता तथा प्रदेशवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड ने पूर्ण साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर देश के समक्ष एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि जहाँ समग्र शिक्षा बाल्यावस्था की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर बालवाटिका, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा और कक्षा 12 तक स्कूली शिक्षा को सुदृढ़ करते हुए सभी के लिए शिक्षा की पहुँच, समानता और गुणवत्ता सुनिश्चित करती है। वहीं *उल्लास* उन वयस्क शिक्षार्थियों को सशक्त बनाता है, जो औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए हैं। यह उन्हें आधारभूत साक्षरता, जीवन कौशल और डिजिटल दक्षता भी प्रदान करता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड की यह उपलब्धि अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा वे समावेशी और समानतापूर्ण साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के अपने प्रयासों को और अधिक गति देंगे।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सतत शिक्षा, जीवन कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से नव-साक्षरों के समग्र सशक्तीकरण तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में उत्तराखंड की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड का ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और प्रदेशवासियों की सामूहिक प्रतिबद्धता एवं जनभागीदारी का परिणाम है। राज्य सरकार का लक्ष्य साक्षरता तक सीमित न रहकर प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और आजीवन सीखने के अवसर उपलब्ध कराना है।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

टिहरी हाउस में बनेंगे 28 बहुमंजिला आवास, वाशी गेस्ट हाउस और हल्द्वानी सर्किट हाउस की योजनाओं को भी रफ्तार

August 12, 2026
Read More

खटीमा में गीता धामी ने क्षेत्रवासियों से किया संवाद, साइकिल यात्री सुमित राजभर सम्मानित

August 12, 2026
Read More

जल जीवन मिशन की सीएम धामी ने की समीक्षा, शेष कार्य समयसीमा में पूरे करने के निर्देश

August 12, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss
उत्तराखण्ड

टिहरी हाउस में बनेंगे 28 बहुमंजिला आवास, वाशी गेस्ट हाउस और हल्द्वानी सर्किट हाउस की योजनाओं को भी रफ्तार

August 12, 2026 उत्तराखण्ड

देहरादून। राज्य संपत्ति विभाग ने सरकारी परिसंपत्तियों के विकास और सुविधाओं के विस्तार को लेकर…

Read More

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान : सीएम धामी

August 12, 2026

खटीमा में गीता धामी ने क्षेत्रवासियों से किया संवाद, साइकिल यात्री सुमित राजभर सम्मानित

August 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीएम धामी को दी बधाई

August 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

टिहरी हाउस में बनेंगे 28 बहुमंजिला आवास, वाशी गेस्ट हाउस और हल्द्वानी सर्किट हाउस की योजनाओं को भी रफ्तार

August 12, 2026

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान : सीएम धामी

August 12, 2026

खटीमा में गीता धामी ने क्षेत्रवासियों से किया संवाद, साइकिल यात्री सुमित राजभर सम्मानित

August 12, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.