
रक्षाबंधन के मौके पर सितारगंज क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रा.उ.मा.वि. सिसौना और रा.उ.मा.वि. शहदौरा को इंटरमीडिएट स्तर यानी 12वीं तक उच्चीकृत करने की शासकीय स्वीकृति मिल गई है।
इसकी जानकारी सौरभ बहुगुणा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने का जो वादा किया गया था, उसे पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
सौरभ बहुगुणा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के बच्चों को गांव के नजदीक ही 12वीं तक की शिक्षा का बेहतर और सुलभ अवसर मिल सकेगा।
#Sitarganj #Uttarakhand #EducationNews #PushkarSinghDhami #DhanSinghRawat #BJPUttarakhand #RakshaBandhan #SchoolUpgrade #UttarakhandNews #EducationDevelopment



