भाजपा महिला मोर्चा की सोशल मीडिया संबंधी वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी के मार्गदर्शन में हुई बैठक में महिला मोर्चा की डिजिटल गतिविधियों और सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला सोशल मीडिया टीम के सदस्यों ने बैठक में सक्रिय सहभागिता की।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव, रश्मि रस्तोगी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक डॉ. अंजली सेमवाल, सह संयोजक बबीता रावत, श्रुति तिवारी और सुनीता मुरारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



