रक्षाबंधन पर बच्चों ने दिया भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का संदेश

देहरादून। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाईगिरी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर निगम देहरादून स्थित मेयर कार्यालय पहुंचकर मेयर सौरभ थपलियाल को राखी बांधी। बच्चों ने राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया।
इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी परंपराएं और संस्कार हमारी संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में पार्षद रमेश चंद्र गौड़, पार्षद रेनू घेल, स्कूल के निदेशक नरेंद्र चमोली, प्रधानाचार्य निधि किमोला सहित स्कूल के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



