देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और गुरु महाराज जी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में ₹100 करोड़ से अधिक की लंबित बकाया राशि का मुद्दा भी उठाया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उन्होंने श्री गुरु राम राय मिशन के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र बताया।
#SubodhUniyal #UttarakhandHealthMinister #UttarakhandNews #DehradunNews #SGRRMission #ShriDarbarSahib #IndreshHospital #HealthServices #Uttarakhand #Dehradun #HealthDepartment #BreakingNews



