काठमांडू में आयोजित ‘In Solidarity with Nepal’ कार्यक्रम में अभिनेत्री मनीषा कोइराला नेपाल में आई प्राकृतिक आपदाओं को लेकर भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि नेपाल लगातार बाढ़ और अन्य आपदाओं का सामना कर रहा है, ऐसे में देश को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सहयोग की जरूरत है।
मनीषा ने भारत, चीन और नेपाल से जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से मिलकर निपटने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा के बावजूद नेपाल के प्रति लोगों का भरोसा कम नहीं होना चाहिए।
अभिनेत्री ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों से नेपाल आने की अपील करते हुए कहा कि पर्यटन देश की अर्थव्यवस्था और लोगों की आजीविका के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से नेपाल को सिर्फ आपदाओं के लिए नहीं, बल्कि उसकी प्राकृतिक खूबसूरती, संस्कृति और लोगों के लिए भी देखने की अपील की।



