Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित
  • एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
  • बिना पंजीकरण संचालित मदरसा सील, दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र
  • जैविक उत्पादों की मार्केटिंग को लेकर क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित
  • इंजीनियर्स एनक्लेव में भव्य जन्माष्टमी, 250 मीटर लंबे मार्ग पर सजीं आकर्षक झांकियां
  • सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए करीब ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
  • सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में लिया हिस्सा, बोले—युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत
  • SGRR विश्वविद्यालय में गूंजा श्रीकृष्ण जन्म का उल्लास, भक्ति और संस्कृति से सराबोर हुआ परिसर
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, 20 का संचालन बंद
  • डीएम डॉ. आशीष चौहान ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Sunday, September 6
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » डीएम डॉ. आशीष चौहान ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्ड

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarSeptember 5, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी FIR, अनधिकृत डंपिंग पर भी सख्ती

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार को आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि कूड़ा निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने सभी शहरी स्थानीय निकायों को अपने क्षेत्रों में डंपिंग यार्ड का नियमित निरीक्षण करने तथा अनधिकृत रूप से कूड़ा डंप किए जाने वाले स्थानों को तत्काल चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाए।

नदी में कूड़ा फेंका तो होगी FIR

जिलाधिकारी ने नदी किनारे और नदियों में कूड़ा डाले जाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदियों में कूड़ा फेंकते हुए पकड़े जाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाए। संवेदनशील स्थानों पर जाली लगाकर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने को भी कहा गया।

उन्होंने सेप्टिक टैंकरों की नियमित निगरानी और उनसे निकलने वाले मल का निर्धारित STP के माध्यम से उपचार कराने के बाद ही निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बल्क वेस्ट जनरेटर होंगे चिन्हित

डीएम ने शहरी क्षेत्रों में बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान कर वहां गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग सेग्रीगेशन सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने निकाय अधिकारियों को कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। सभी संबंधित निकायों के जनप्रतिनिधियों और पार्षदों को न्यायालय के आदेशों की प्रति उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने बताया कि बल्क वेस्ट जनरेटर को चिन्हित करने की कार्रवाई जारी है। निकायों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ डंपिंग साइटों का संयुक्त निरीक्षण करने और कूड़ा प्रबंधन कार्यों के फोटोग्राफिक साक्ष्य हर माह निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल समेत विभिन्न उप जिलाधिकारी, नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

    September 5, 2026
    Read More

    बिना पंजीकरण संचालित मदरसा सील, दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र

    September 5, 2026
    Read More

    जैविक उत्पादों की मार्केटिंग को लेकर क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित

    September 5, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
    Top Posts

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

    September 6, 2026

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025
    Don't Miss
    Uncategorized

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

    September 6, 2026 Uncategorized

    देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर माजफ क्षेत्र में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।…

    Read More

    एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

    September 5, 2026

    बिना पंजीकरण संचालित मदरसा सील, दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र

    September 5, 2026

    जैविक उत्पादों की मार्केटिंग को लेकर क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

    September 6, 2026

    एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

    September 5, 2026

    बिना पंजीकरण संचालित मदरसा सील, दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र

    September 5, 2026
    Most Popular

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

    September 6, 2026

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.