Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण
  • किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
  • देहरादून में श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न
  • सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद
  • दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज
  • मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
  • हाईकोर्ट की पुलिस विभाग को फटकार, FIR डाउनलोड पोर्टल बंद करने पर DGP को पेश होने की चेतावनी
  • फर्जी प्रमाणपत्र मामले में CM धामी का सख्त रुख
  • विधायक विनोद चमोली ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट
Monday, September 21
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » तकनीकी विश्वविद्यालय में निदेशक भर्ती की बदली व्यवस्था पर सवाल, Deputation-only नियम का आधार क्या?
उत्तराखण्ड

तकनीकी विश्वविद्यालय में निदेशक भर्ती की बदली व्यवस्था पर सवाल, Deputation-only नियम का आधार क्या?

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarSeptember 19, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

25 सितंबर को प्रस्तावित है साक्षात्कार, 2024 की भर्ती व्यवस्था से 2026 के विज्ञापन में बड़ा बदलाव

तकनीकी विश्वविद्यालय में निदेशक भर्ती की बदली व्यवस्था पर सवाल, Deputation-only नियम का आधार क्या? 25 सितंबर को इंटरव्यू प्रस्तावित।

देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के परिसर संस्थानों में निदेशक पदों की भर्ती को लेकर जारी वर्ष 2026 के विज्ञापन ने भर्ती प्रक्रिया के नियमों और पात्रता के स्वरूप पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जारी विज्ञापन में निदेशक पदों को ‘On Deputation Basis’ पर भरे जाने की व्यवस्था की गई है। इसके आधार पर 25 सितंबर 2026 को साक्षात्कार प्रस्तावित हैं।

मामले में मुख्य सवाल यह है कि निदेशक पद की भर्ती को केवल Deputation के आधार पर करने का प्रावधान विश्वविद्यालय के किस लागू नियम, Regulation अथवा सक्षम स्वीकृति के तहत किया गया है। VMSB उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2005 में विश्वविद्यालय के अधिकारियों की नियुक्ति का तरीका अधिनियम एवं Regulations के अनुरूप निर्धारित किए जाने की व्यवस्था है। अधिनियम की धारा 30 और 31 में Regulations बनाने तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों की नियुक्ति से संबंधित विषयों को Regulations के माध्यम से निर्धारित करने का प्रावधान है।

उपलब्ध विश्वविद्यालयीय भर्ती दस्तावेजों के अनुसार, वर्ष 2024 के निदेशक भर्ती विज्ञापन में नियुक्ति को Contractual in nature बताया गया था। इसमें सीधे भर्ती का प्रावधान था। इसमें तीन वर्ष का कार्यकाल, AICTE के 1 मार्च 2019 के Regulations के अनुसार योग्यता तथा अधिकतम 57 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई थी। वर्ष 2023 और 2024 की भर्ती प्रक्रिया में AICTE निर्धारित योग्यता एवं अनुभव को आधार बनाया गया था। इसमें भी deputation only नही था जबकि कोई भी अभ्यर्थी (निजी या राजकीय संस्थान से संबंधित) आवेदन कर सकता था।
वहीं वर्ष 2026 के विज्ञापन में भर्ती को ‘On Deputation Basis’ तक सीमित करते हुए केन्द्र या राज्य सरकार, PSU, सरकारी विश्वविद्यालय/संस्थान अथवा मान्यता प्राप्त शोध संस्थान में कार्यरत प्रोफेसरों के लिए अतिरिक्त शर्तें निर्धारित की गई हैं।

यही बदलाव अब चर्चा का विषय है। उपलब्ध *VMSB-UTU Act और विश्वविद्यालय की प्रकाशित Regulations/Rules सामग्री में निदेशक पद को अनिवार्य रूप से केवल Deputation के माध्यम से भरने का स्पष्ट प्रावधान सामने नहीं आता।* ऐसे में यह स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि क्या वर्ष 2026 में Deputation-only व्यवस्था लागू करने के लिए कोई नया Regulation, संशोधित Recruitment Rule, शासनादेश अथवा सक्षम निकाय की पूर्व स्वीकृति जारी की गई है। अधिनियम के अनुसार Regulations के माध्यम से विश्वविद्यालय के अधिकारियों की नियुक्ति से संबंधित व्यवस्था की जा सकती है।

विज्ञापन में नियुक्ति के स्वरूप को लेकर भी सवाल है। एक ओर इसे ‘On Deputation Basis’ बताया गया है, जबकि दूसरी ओर नियुक्ति को ‘Contractual in nature’ कहा गया है। ऐसे में Deputation और Contractual नियुक्ति के बीच लागू वैधानिक व्यवस्था को स्पष्ट किया जाना आवश्यक है।

इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा भी वर्ष 2024 के 57 वर्ष से घटाकर वर्ष 2026 के विज्ञापन में 55 वर्ष की गई है। इस बदलाव के आधार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

इस बीच, 25 सितंबर 2026 को प्रस्तावित साक्षात्कार को लेकर भी स्थिति महत्वपूर्ण हो गई है। यदि भर्ती पद्धति में बदलाव के लिए आवश्यक वैधानिक प्रावधान अथवा सक्षम स्वीकृति उपलब्ध नहीं है, तो पहले संबंधित Act, Regulations, Recruitment Rules और स्वीकृति पत्रावली की जांच किए जाने की आवश्यकता बताई जा रही है। जांच पूरी होने तक प्रस्तावित साक्षात्कार एवं आगे की भर्ती प्रक्रिया को रोकने की मांग भी उठ रही है।

वर्ष 2023, 2024 और 2026 के विज्ञापनों तथा संबंधित नियमों और स्वीकृति पत्रावली का तुलनात्मक परीक्षण करने से स्थिति स्पष्ट हो सकती है। मामला किसी व्यक्ति विशेष के बजाय निदेशक पद की भर्ती में वैधानिक प्रक्रिया, पारदर्शिता और समान अवसर से जुड़ा हुआ है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026
    Read More

    किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    September 21, 2026
    Read More

    सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद

    September 21, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
    Top Posts

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026
    Don't Miss
    उत्तराखण्ड

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026 उत्तराखण्ड

    देहरादून। मोहब्बेवाला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से…

    Read More

    किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    September 21, 2026

    देहरादून में श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न

    September 21, 2026

    सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026

    किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    September 21, 2026

    देहरादून में श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न

    September 21, 2026
    Most Popular

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.