Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • उत्तराखंड के Gen-Z युवाओं को डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत का संदेश—माता-पिता का सम्मान करें, नशे से दूर रहें, फिटनेस और सकारात्मक सोच को अपनाएं
  • देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा
  • कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन
  • पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन
  • सुपौल में पुलिस की छापेमारी, गुलाब जल और पैकिंग सामग्री बरामद
  • मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री
  • VMSB-UTU निदेशक भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, ‘डेपुटेशन-ओनली’ व्यवस्था पर मांगा जवाब
  • कालकाजी मंदिर घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप का आरोप
Saturday, September 26
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन
उत्तराखण्ड

कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarSeptember 25, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 3202.53 मिलियन यूनिट उत्पादन
निर्धारित लक्ष्य से 36.03 मिलियन यूनिट अधिक

 प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और उपलब्ध जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए यूजेवीएन लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 3202.53 मिलियन यूनिट (एमयू) विद्युत का उत्पादन किया है। यह वर्तमान अवधि के निर्धारित उत्पादन लक्ष्य से 36.03 मिलियन यूनिट अधिक है। विशेष रूप से अगस्त एवं सितंबर माह में निगम के विद्युतगृहों द्वारा उल्लेखनीय उत्पादन दर्ज किया गया है।
प्रमुख सचिव ऊर्जा, उत्तराखण्ड शासन, डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम द्वारा प्रदेश की विद्युत व्यवस्था की गहन समीक्षा हेतु आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने प्रदेश में विद्युत उत्पादन की अद्यतन स्थिति, उपलब्धता तथा निगम की प्रमुख उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।
श्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में यूजेवीएन लिमिटेड की कुल 61 मशीनों में से 58 मशीनें उत्पादन के लिए पूर्णतः उपलब्ध हैं और नदियों में उपलब्ध जलस्राव के अनुरूप निरंतर विद्युत उत्पादन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा मशीनों की उच्च उपलब्धता सुनिश्चित करने, समयबद्ध रखरखाव तथा उपलब्ध जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अगस्त में पिछले वर्ष की तुलना में 147.63 एमयू अधिक उत्पादन
अगस्त 2026 में यूजेवीएन लिमिटेड के विद्युतगृहों द्वारा 742.53 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया, जो अगस्त 2025 में किए गए 594.90 मिलियन यूनिट उत्पादन की तुलना में 147.63 मिलियन यूनिट अधिक है। यह वृद्धि निगम के विद्युतगृहों की बेहतर उपलब्धता एवं संचालन दक्षता को दर्शाती है।
वहीं, सितंबर 2026 में अब तक निगम के विद्युतगृहों द्वारा 523.92 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया जा चुका है, जो इस अवधि के निर्धारित उत्पादन लक्ष्य से 21.22 मिलियन यूनिट अधिक है।
पीक आवर्स में 976.5 मेगावाट उत्पादन
प्रदेश की विद्युत मांग, विशेषकर पीक डिमांड के समय, को पूरा करने में भी यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। 23 सितंबर 2026 की रात्रि 9:00 बजे के पीक आवर्स के दौरान निगम द्वारा 976.5 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया गया। यह प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में निगम की महत्वपूर्ण भूमिका और उपलब्ध उत्पादन क्षमता के प्रभावी उपयोग को दर्शाता है।
इसके अतिरिक्त निगम की लघु जल विद्युत परियोजनाओं से लगभग 25 मेगावाट तथा सोलर पावर प्लांटों से अब तक 2.03 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन किया गया है।
कम जलस्राव के बावजूद उत्पादन लक्ष्य से आगे
बैठक में यह तथ्य भी सामने आया कि 17 सितंबर 2026 के बाद वर्षा में अचानक कमी आने के कारण विभिन्न नदियों के जलस्राव में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में सितंबर 2026 में टौन्स नदी के जलस्राव में लगभग 59 प्रतिशत, यमुना नदी में 49 प्रतिशत, भागीरथी नदी में 20 प्रतिशत तथा गंगा नदी में पशुलोक बैराज पर लगभग 9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
इन प्राकृतिक परिस्थितियों के बावजूद यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा उपलब्ध जल संसाधनों का योजनाबद्ध एवं अधिकतम उपयोग करते हुए विद्युत उत्पादन को बनाए रखा गया है। जलस्राव में कमी के प्रभाव को न्यूनतम रखते हुए निगम ने वर्तमान अवधि में अपने निर्धारित उत्पादन लक्ष्य को पार किया है।
अधिकतम उत्पादन के लिए प्रतिबद्ध है यूजेवीएन
श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि जलविद्युत उत्पादन सीधे तौर पर प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर करता है और वर्षा एवं नदी के जलस्राव में होने वाले उतार-चढ़ाव का उत्पादन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसके बावजूद निगम द्वारा मशीनों की उपलब्धता, बेहतर संचालन, समयबद्ध रखरखाव तथा जल संसाधनों के वैज्ञानिक एवं योजनाबद्ध उपयोग के माध्यम से उत्पादन को अधिकतम बनाए रखने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि “परिस्थितियां कैसी भी हों, यूजेवीएन लिमिटेड प्रदेश की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति में अपनी भूमिका पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने तथा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना, सतत प्रयासों और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से आगे भी उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाएगा।
यूजेवीएन लिमिटेड प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ उत्तराखण्ड को ऊर्जा के क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार

    September 24, 2026
    Read More

    पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री

    September 24, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    उत्तराखंड के Gen-Z युवाओं को डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत का संदेश—माता-पिता का सम्मान करें, नशे से दूर रहें, फिटनेस और सकारात्मक सोच को अपनाएं

    September 26, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026

    पुराना साल: धनेश द्विवेदी

    January 1, 2026
    Don't Miss
    खेल

    उत्तराखंड के Gen-Z युवाओं को डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत का संदेश—माता-पिता का सम्मान करें, नशे से दूर रहें, फिटनेस और सकारात्मक सोच को अपनाएं

    September 26, 2026 खेल

    डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के Gen-Z युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि…

    Read More

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026

    कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन

    September 25, 2026

    पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड के Gen-Z युवाओं को डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत का संदेश—माता-पिता का सम्मान करें, नशे से दूर रहें, फिटनेस और सकारात्मक सोच को अपनाएं

    September 26, 2026

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026

    कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन

    September 25, 2026
    Most Popular

    उत्तराखंड के Gen-Z युवाओं को डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत का संदेश—माता-पिता का सम्मान करें, नशे से दूर रहें, फिटनेस और सकारात्मक सोच को अपनाएं

    September 26, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.