देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, उत्तराखण्ड में दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उप निदेशक रवि बिजारनिया, बद्री चंद सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों महापुरुषों के आदर्शों, सिद्धांतों और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया गया।
#GandhiJayanti #LalBahadurShastri #DIPRUttarakhand #Dehradun #Uttarakhand




