उत्तराखंड में मंगलवार रात 10:23 बजे भूकंप का अलर्ट सामने आया। Android Earthquake Alerts System के अनुसार भूकंप की अनुमानित तीव्रता 4.4 बताई गई है। इसका केंद्र खडून लगा गवाली के पास, नंदा देवी नेशनल पार्क क्षेत्र के आसपास बताया गया है।
अलर्ट के अनुसार भूकंप की जानकारी अभी प्रारंभिक है और आधिकारिक रिपोर्ट आने में समय लग सकता है। फिलहाल लोगों से सतर्क रहने और भूकंप के बाद जारी होने वाले संभावित आफ्टरशॉक्स को लेकर सावधानी बरतने की अपील की गई है।





