श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की अराजकता के विरुद्ध आज श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में उमड़ा विशाल जनसैलाब स्पष्ट संदेश दे रहा है कि देवभूमि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस की नकारात्मक और अवसरवादी राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है। श्रीनगर में उमड़ी भारी भीड़ यह दर्शाती है कि प्रदेश की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों, विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार नकारात्मक राजनीति के माध्यम से प्रदेश के माहौल को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन उत्तराखंड की जागरूक जनता ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगी।
धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता शांति, विकास और सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है। देवभूमि की जनता ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी है। जनता का यह उत्साह और समर्थन स्पष्ट करता है कि प्रदेश में अराजकता और अवसरवाद की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं है।
मुख्यमंत्री ने जनसमर्थन को लोकतंत्र की मजबूती और जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।
#PushkarSinghDhami #Uttarakhand #Srinagar #PauriGarhwal #Loktantra #UttarakhandPolitics




