
नई टिहरी। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
अपने प्रवास के दौरान राजेश्वर पैन्यूली धारकोट पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद पटूड़ी गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य दयाल सिंह सहित ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों, विचारधारा और सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कांडाखाल में उनकी भाजपा के प्रतापनगर विधानसभा प्रभारी एवं राज्यमंत्री जोत सिंह बिष्ट से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्हें विधानसभा प्रभारी का मार्गदर्शन और स्नेह प्राप्त हुआ। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा) त्रिलोक रावत सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Tags: #RajeshwarPainuly #Pratapnagar #BJP #TehriGarhwal #UttarakhandNews




