Author: Pahad ki Khabar

श्री यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने जो कहा, उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि ये अहंकार और बदतमीजी की पराकाष्ठा है।श्री आर्य ने कहा कि सत्ता के नशे में बेसुध भाजपा के एक सांसद द्वारा विपक्ष के एक अल्पसंख्यक सांसद को अति अभद्र तरीके से संबोधित करना किसी आपराधिक घटना से कम नहीं है। ये भाजपा की नकारात्मक राजनीति का निकृष्टतम रूप है जिसमें अन्य भाजपाई सांसदों का हँसते हुए सम्मिलित होना दिखाता है कि ये किसी एक भाजपाई की गलती नहीं है बल्कि ये भाजपा के अधिकांश…

Read More

मिशन 4G प्लस गौ, गंगा, गांव और गायत्री रजिस्टर्ड संस्था के तत्वाधान में बद्रीपुर अपना घर अनाथ आश्रम में अनाथ बच्चों के संग माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया ,जन्मदिन के इस कार्यक्रम में श्रीमती गीता पुष्कर धामी जी की गरिमा में उपस्थिति में,अनाथ बच्चों के संग केक काटकर मनाया गया इस अवसर पर अपने सम्बोधन में बोलते हुए श्रीमती धामी जी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद व जन सहयोग के बल पर ही मुख्यमंत्री धामी जनहित में लगातार कठोर फैसले लेते हुए राज्य को निरंतर आगे बढ़ने का काम कर रहे…

Read More

सुखदूल सिंह दुनिके का संबंध मोस्ट वांटेड अर्श डल्ला गैंग से था। सुखदूल सिंह दुनिके टारगेट किलिंग करने के लिए जाना जाता था। भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ती हुई नजर आ रही है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा में एक और गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुक्खा दुनिके खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का करीबी था। हालांकि, अभी हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सुक्खा दुनिके की हत्या की है। वो एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट…

Read More

“कनाडा के भारत में हाई कमिश्नर को आज तलब किया गया था और उन्हें एक कनाडाई राजनयिक के भारत से निष्कासन के निर्णय की जानकारी दी गई। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या का आरोप भारत पर मढ़ने और भारतीय राजनयिक को कनाडा से वापस भेजने के बाद अब भारत ने भी कड़े कदम उठाए हैं। भारत ने दिल्ली स्थित कनाडाई दूतावास के एक वरिष्ठ राजनयिक को भारत छोड़ने का आदेश दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि उसने भारत में कनाडा के हाई कमिश्नर कैमरून मैक्के (Cameroon…

Read More

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया था। भारत और कनाडा के बीच छिड़े राजनयिक तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भारत ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित कीं। सरकार ने अगली सूचना तक सेवाएं निलंबित कीं। भारतीय मिशन ने यह महत्वपूर्ण सूचना देते हुए बताया कि भारत वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर कनाडा का कहना है, “ऑपरेशनल कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीज़ा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। कृपया आगे के अपडेट…

Read More

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के कस्बा मीरानपुर कटरा में उस वक्त सनसनी(SHAHJAHANPUR PROFESSOR MURDER CASE) फैल गई जब लोगों को ये खबर मिली कि बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर की प्रोफेसर की हत्या कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला बाजार में बीते सोमवार रात को बदमाशों ने प्रोफेसर के घर पर हमला कर दिया और लूटपाट न कर पाने पर बदमाशों ने प्रोफेसर आलोक गुप्ता की बेरहमी से हत्या कर दी, इसके अलावा उनके परिवार के नौ लोगों को घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार यानि आज सुबह जब इस घटना…

Read More

उत्तराखंड में डेंगू ने आतंक मचाया हुआ है। (DENGUE TERROR IN UK)राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक डेंगू के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते सोमवार को राज्य में डेंगू के 75 नए मामले दर्ज किये गए। इनमे पौड़ी में सबसे अधिक 34 लोगों में डेंगू हुआ है। इसके अलावा देहरादून व नैनीताल में 15-15, चंपावत में आठ और ऊधमसिंह नगर में तीन लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। बता दें कि राज्य में अभी तक 1663 लोगों को डेंगू हो चुका है। जिनमें से 1342 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और 307 मामले सक्रिय हैं। डेंगू…

Read More

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के पास एक ही रास्ता है आंदोलन। अगर आंदोलन नहीं होगा तो जमीन, फसल और नस्ल खो देंगे। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने किसानों से अपनी जमीन, फसल और नस्ल को बचाने के लिए एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने सरकार से मुफ्त बिजली प्रदान करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने वाला कानून और आवारा मवेशियों से फसल की सुरक्षा देने का वादा भी सरकार को याद दिलाया। यूपी की राजधानी लखनऊ में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने किसानों…

Read More

  आज नए संसद भवन का पहला सत्र पूरा हो चुका है और कार्यवाही  कल तक के लिए स्थगित हुई है। इन ऐतिहासिक पलों में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को इस बिल को मंजूरी दी थी।  इसमें संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% कोटा प्रदान करने का प्रावधान है। इंडियन एक्सप्रेस के सूत्रों के मुताबिक  यह कानून 2024 के लोकसभा चुनावों में लागू नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इसे परिसीमन प्रोसेस पूरा होने के बाद ही लागू किया…

Read More

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिग के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक और मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसका नाम है आदित्य-एल 1 मिशन. सूर्य पर जाने के लिए आदित्य एल 1 मिशन शनिवार 02 सितंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 50 मिनट कर श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा. इसरो के इस मिशन का उद्देश्य एल1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है. यह विभिन्न तरंग बैंडों में प्रकाशमंडल, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की बाहरी परतों (कोरोना) का निरीक्षण करने के लिए सात पेलोड लेकर जाएगा. आदित्य-एल1…

Read More