मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज रायपुर में आयोजित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव 2023 में प्रतिभाग किया। नेशनल एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेन्ट तथा स्टेट एकलव्य विद्यालय संगठन समिति उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के 22 राज्यों से आए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) के छात्र एवं शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों से आये छात्रों की उपस्थिति में यह उत्सव भारत की विविधता में सांस्कृतिक एकता का जश्न मनाने का एक मंच बन गया है मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Author: Pahad ki Khabar
नेपाल में धरती से 5 किमी नीचे भूकंप के केंद्र बिंदु ने 3 अक्टूबर की दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर पहले 4.6 तीव्रता व एक मिनट के ही अंतराल में फिर 6.2 तीव्रता ने सबको हिलाकर रख दिया।सम्पूर्ण नेपाल, उत्तर भारत मे जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, देहरादून आदि क्षेत्रों में धरती डोलती देखकर लोग घरों,दफ्तरों व बाजारों में दुकानों से बाहर निकल आए। उत्तराखंड समेत नेपाल और भारत के अन्य क्षेत्रों में धरती के एक दिन में मात्र एक मिनट के अंतराल पर दो बार डोलने से दहशत मच गई। भूकंप के इन तेज झटकों से लोग अभी दहशत में है।बीते साल…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय, देहरादून स्थित मीडिया सेंटर में 6वाँ वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन के लिए अमिताभ बच्चन के वीडियो संदेश का प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 6 वाँ विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन ( 6th World Congress on Disaster Management ) दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, डी.एम.आई.सी.एस. हैदराबाद तथा उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू कॉस्ट) के संयुक्त…
सचिवालय में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दैनिक पारिश्रमिक कुशल के लिए 67 रूपये से बढ़ाकर 85 रूपये, अर्द्धकुशल के लिए 52 रूपये से बढ़ाकर 65 रूपये और अकुशल के लिए 44 रूपये से बढ़ाकर 55 रूपये दिये जाने का निर्णय लिया गया। राज्य के सभी कारागारों में बेकरी यूनिट की स्थापना की जायेगी। 02 फरवरी 2023 को जिला कारागार देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बेकरी यूनिट का शुभारंभ किया गया, इसके अच्छे परिणाम आने के बाद यह निर्णय…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 02 अक्टूबर 1994 को उत्तराखण्ड के अलग राज्य की प्राप्ति के लिए आंदोलन कर रहे हमारे नौजवान साथियों और माताओं-बहनों के साथ मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में क्रूरता पूर्वक बर्ताव किया गया। अनेक आंदोलनकारियों की इसमें शहादत हुई। उनके संघर्षों और शहादत के कारण ही…
अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी एवं श्री आनंद वर्धन सहित सचिवों, अपर सचिवों, अन्य उच्चाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सोमवार को सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राम धुन बजाई गई।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार सांय को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित हुए अन्तर्राज्यीय और नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों ने भेंट की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तर्राज्यीय और नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की युवा पीढ़ी ने देश में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी खिलाडियों का मनोबल बढाते हुये उन्हें आगे बढते रहने के लिये प्रोत्साहित किया।
यूसर्क द्वारा देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्टॉप मोशन एनिमेशन एवं ग्राफिक्स विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क), देहरादून एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 27-28 सितम्बर 2023 को देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्टॉप मोशन एनिमेशन एवं ग्राफिक्स विषय पर दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र का प्रारंभ देव संस्कृति विश्वविद्यालय के परम्परागत विधि अनुरूप विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरू पूजन द्वारा की गई। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत कर प्रो0 अभय सक्सेना द्वारा कार्यशाला के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के…
इसके साथ ही द्वारा कहा गया की जनपद में डेंगू के केस लगातार घट रहे हैं अभी उत्तराखंड में 340 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू नियंत्रण के लिए महाअभियान संचालित किया जा रहा है। जिसमें नगर निगम के साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से घर-घर जाकर डेंगू सोर्स रिइंडक्शन कार्यवाही की जा रही है। जिससे डेंगू के केसों में लगातार कमी आ रही है। जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुमार आदित्य तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुंवर, एम एस महंत इंद्रेश चिकित्सालय देहरादून डॉ विजय,…
