(आठ दिनों से इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस जंग की शुरुआत हमास के आतंकियों ने की थी। आतंकियों ने दक्षिणी इजरायल में घुसकर नरसंहार मचाया। सैकड़ों इजराइली लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके साथ कई लोगों को बंधक बनाकर भी ले गए। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- ये जंग है और हम इसे जरूर जीतेंगे। दुश्मनों को इसकी कीमत चुकानी होगी। हमास-इजरायल जंग के बाद पूरी दुनिया दो गुटों में बंट गई है। दुनिया भर के देशों में इजरायल और फिलिस्तीन को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। अब तक हजारों लोगों की…
Author: Pahad ki Khabar
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में एमडी सिडकुल रोहित मीणा ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को माह दिसम्बर में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 एवं 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में अभी तक लगभग रू. 40 हजार करोड़ के एमओयू विभिन्न स्टेक होल्डर्स के साथ किए जा चुके हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक श्री बालाजी श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट की।
हिमालयन चेज’ के पहले संस्करण के अन्तर्गत हाई एल्टीट्यूट रिले रेस में पिथौरागढ़ से ओम पर्वत और आदि कैलाश तक की दूरी तय की। इस दौरान 12 सदस्य टीम द्वारा विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 15 हजार फीट की अधिकतम ऊंचाई तक कुल 4 दिनों में 234 किलोमीटर की दूरी तय की गई। ‘द हिमालयन चेज’ के दूसरे संस्करण में टीम द्वारा नीति, नेलांग और जौहार वेली में रिले रेस का लक्ष्य निर्धारित किया है।
रुड़की-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आगामी 16 अक्टूबर को नारसन से रुड़की तक किसान सम्मान ट्रैक्टर यात्रा निकालेंगे। किसानों के गन्ना बकाया 100 करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक न होने से शुगर मिल व उत्तराखंड सरकार से नाराज़ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस किसान सम्मान ट्रैक्टर यात्रा 16 अक्टूबर को हरिद्वार जिले के गुरुकुल नारसन से रुड़की तक निकालने का निर्णय लिया है,वही इसी दिन सीतारागंज में यह यात्रा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में निकाली जाएगी,जिसमे प्रदेश के अनेक कांग्रेस और किसान नेता शामिल होंगे। हरिद्वार जिले की इस यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी…
दुुनिया डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं की ओर तेजी से बढ़ रही है, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं एवं इलेक्ट्रोनिक क्रांति ने लोगों के जीवन को आसान बना दिया है, लेकिन अर्थव्यवस्था एवं जीवन का डिजिटल अवतार इलेक्ट्रोनिक कचरे की शक्ल में एक नयी चुनौती एवं जटिल समस्या को लेकर आया है। घरों में इस्लेमाल होनेवाले कूलर, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर जैसी वस्तुओं के अलावा कार्यालय में लैपटॉप, कम्पयूटर, मोबाइल, डिजिटल घड़ी, टीवी तय समय के बाद ई-कचरे में परिवर्तित हो जाते हैं, इस ई-कचरे एवं ई-अपशिष्ट के प्रभावों को प्रतिबिंबित करने एवं इसे नियंत्रित करने की जागरूकता के अवसर के रूप…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी की और पर्यटकों के साथ बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने गश्त करने वाले फॉरेस्ट कर्मियों के साथ भी चर्चा कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने हाथियों को गुड़ एवं चना खिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉर्बेट वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचकारी जंगल सफारी डेस्टिनेशन के रूप में विश्व प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. धीरज पांडेय से कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध की जानकारी ली। उन्होंने कॉर्बेट से लगे गांवों के लोगों के लिए सामुदायिक रोजगार शुरू करने और उनके द्वारा…
पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने राज्य की 23 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। राज्य की जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें 21 हजार 398 पॉलीहाउस निर्माण, उच्च घनत्व वाले सघन सेब बागानों की योजना, राष्ट्रीय राजमार्गों पर 02 लेन एवं ढलान उपचार के 05 कार्य, राज्य में 32 पुलों का निर्माण, एसडीआरएफ के तहत अग्नि सुरक्षा बुनियादी ढांचे और बचाव उपकरणों को मजबूत करना, देहरादून में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का अपग्रेडेशन, बलियानाला, जनपद नैनीताल में भूस्खलन की रोकथाम हेतु उपचार, 20 मॉडल डिग्री कॉलेजों में हॉस्टल और कंप्यूटर लैब का निर्माण, सोमेश्वर, अल्मोडा में…
गुंजी गांव में दूर-दराज से पहुंचे लोग प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित दिखे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने च्यूबाला पहनी रंगस्या (महिलाओं) से आशीर्वाद भी लिया। गुंजी में सेना के जवानों के साथ बातचीत कर प्रधानमंत्री ने उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने रं समाज कल्याण समिति के लोगों से भी भेंटवार्ता की। रं समाज कल्याण समिति के लोग पारम्परिक वेशभूषा में थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर स्वयं नगाड़ा भी बजाया। प्रधानमंत्री ने भारत-तिब्बत व्यापार के प्रमुख केन्द्र गुंजी गांव में स्थानीय कला और उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने…
मुख्यमंत्री ने नैनी सैनी एयरपोर्ट पर वायुयान लैंडिंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने जनसभा स्थल पिथौरागढ़ स्थित एसएस वल्दिया स्पोटर्स स्टेडियम में मंच व्यवस्था, सीटिंग अरेंजमेंट,साउंड व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, टेण्ट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं त्रुटि रहित और समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह उत्तराखण्ड दौरा देवभूमि के विकास को और गति देने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न धार्मिक पर्यटन क्षेत्रों को भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान देने का कार्य…
एसीएस ने अधिकारियों को मा0 मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन आख्या घोषणा पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किये जाने की हिदायत दी विभागों को विलोपित अथवा हस्तान्तरित की जाने वाली घोषणाओं को अपने स्तर पर लंबित न रखने के निर्देशघोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए वितीय संसाधनों तथा उनकी फिजबिलटी आंकलन भी विभागों द्वारा अपने स्तर पर किया जाए अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने पेयजल, आपदा प्रबन्धन, सिंचाई, विद्यालयी शिक्षा एवं शहरी विकास विभाग को सचिव स्तर पर प्रत्येक माह समीक्षा बैठक करने के साथ ही कार्यवृत अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री को प्रेषित करने के निर्देश…
