भारत के प्रधानमंत्री के रूप में दुनिया का नक्शा बदलने में सफल रही इंदिरा गांधी अपने फौलादी इरादों के लिए विख्यात रही है। बड़े से बड़ा फैसला बेखौफ लेने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर सन 1984 की सुबह उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी ने सन 1966 से सन 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में दोबारा इस प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचीं थी, 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए ही उनकी हत्या हुई थी।उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी।…
Author: Pahad ki Khabar
चिन्यालीसौड़। अनोल मल्ली से बगोड़ी पुजारगांव व गोरुण पोखरी मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।सोमवार को बड़ी संख्या में अनोल मल्ली, बगोड़ी पुजारगांव के ग्रामीण भडेश्वर देवता के मंदिर परिसर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से 11 किमी सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। कहा कि सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों…
कालाढूंगी तहसील क्षेत्र अंतर्गत गदगदिया रेंज में पड़ने वाले चकलुवा रामपुर नाले में अवैध खनन जोरों पर है। खनन माफिया रात को नाला खोद रहे हैं, जिसकी भनक पहरेदारों को नहीं लग रही है। या फिर पहरेदारों की मौन सहमति से यह खनन जोरों पर है। बता दें कि चकलुवा ग्रामीण क्षेत्र से रामपुर आदि गावों के लिए एक नाला है जो राजस्व विभाग के अंतर्गत आता है। बरसात में यह नाला अवैध खनन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही मचाता है। तब ग्रामीण प्रशासन और सरकार को कोसते नजर आते हैं, अब नाले में अवैध खनन होता देख आसपास…
शाम करीब पांच बजे वह सामान छोड़कर लौट रहे थे। मैन सिंह टाप से लीलम की ओर आते समय हादसा हो गया। साथी हितेश कुमार ने इसकी सूचना अपनी यूनिट मुनस्यारी को दी। ट्टान से गहरी खाई में गिरकर आईटीबीपी जवान की मौत हो गई। वह भारत-चीन सीमा पर स्थित पोस्ट पर सामान छोड़कर पैदल लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार त्रिमोहन सिंह (35) पुत्र बाबूलाल सिंह निवासी ग्राम पोस्ट अटरहट तहसील चितला जिला बांदा (यूपी) अन्य जवानों के साथ अग्रिम चौकी तक सामान छोड़ने गए थे। रविवार शाम करीब पांच बजे वह सामान छोड़कर लौट रहे थे। मैन सिंह…
कुमाऊं में वन्य जीवों के हमले में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि बीट वॉचर समेत दो लोग घायल हो गए। पिथौरागढ़ जिले में गंगोलीहाट के कोठेरा गांव में तेंदुए ने दो साल के मामूम को मार डाला। उधर, रामनगर-कालाढूंगी में बाघों के हमले में वनकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। गंगोलीहाट के कोठेरा गांव में दो वर्ष तीन माह का अंशु अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहा था। उसके पिता सुरेश हरिद्वार में नौकरी करते हैं। सोमवार शाम करीब चार आंगन में खेल रहे अंशु को तेंदुआ उठा ले गया। आंगन में खून देख और…
उत्तराखंड के सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, श्री अजय टम्टा, श्री तीरथ सिंह रावत द्वारा किया गया। सांसदों एवं स्वयंसेवकों द्वारा कर्तव्य पथ पर अमृत कलश के मिट्टी और चावलो को विशाल अमृत कलश में मिश्रित किया गया। उसके उपरान्त कर्तव्य पथ पर राज्यों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के सांसदो ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है ऐसे में जिस तरह से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीरों और शहीदों का सम्मान किया जा रहा है वो बहुत बड़ा कदम है। कर्तव्यपथ पर आयोजित ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’…
मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों द्वारा प्रत्येक बिंदु पर एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाए। नोडल अधिकारियों को दिए गए बिंदु की प्रगति की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने कहा कि जनपदों द्वारा इन 30 बिंदुओं पर लक्ष्य निर्धारित कर प्रतिदिन अपलोड किया जाए। यह एक डायनामिक पोर्टल है इसपर अपनी प्रगति के अनुरूप एक दिन में कई बार डाटा अपडेट किया जा सकेगा। इससे रातों रात रैंकिंग बदल सकती है। मुख्य सचिव ने जनपदों से पोर्टल से सम्बन्धित मुद्दों पर सुधार के लिए भी सुझाव मांगे। कहा कि जनपदों को जो भी समस्याएं आ रही है…
देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं तकनीकी उत्सव का आगाज दित विश्वविद्यालय में 27 अक्टूबर को उत्तराखंड वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में उत्साह के साथ आरंभ हुआ इसके चौथे संस्करण में विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता गणितीय मैजिक रॉकेट कार्यशाला अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी वैज्ञानिक मिलन ड्रोन कार्यशाला हिमालय एवं कृषि सम्मेलन हरित ऊर्जा का एनक्लेव आपदा प्रबंधन कार्यशाला विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं कृषि सम्मेलन तथा साइबर सिक्योरिटी संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए इस उत्सव का शुभारंभ श्रीमती राधा रतूड़ी इस अतिरिक्त मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार उत्तराखंड सरकार की कर कमल द्वारा विशिष्ट अतिथियों प्रोफेसर दुर्गेश पेंट महानिदेशक यू कास्ट डॉ अनीता रावत निदेशक उसक…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार आनन्द विहार दिल्ली के मध्य संचालित हो रही ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसके लिए पौड़ी से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद श्री अनिल बलूनी और कोटद्वार से विधायक श्रीमती ऋतु खंडूरी के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से कोटद्वार और दिल्ली के बीच ट्रेन के संचालन की मांग चल रही थी, अब कोटद्वार से दिल्ली बस के साथ ट्रेन से भी सुगम यात्रा हो सकेगी। इस अवसर पर…
इजरायल हमास युद्ध के बीच ईरान की सेना ने 200 हेलीकॉप्टर के साथ युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है.इजरायल हमास युद्ध के बीच लगातार अपने उकसावे भरे बयानों और परोक्ष रूप से हमास के समर्थन के बाद ईरान की सेना ने दो दिवसीय युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है. इसकी जानकारी ईरानी मीडिया ने शुक्रवार (27 अक्टूबर 2023) को दी. उन्होंने कहा, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने मिडिल ईस्ट में युद्ध की आशंका के बीच कथित तौर पर बने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार एस्फहान में दो दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया. ईरानी सेना के कमांडरों अमीर चेशाक ने…
