ऽ दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के पूजनीय श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के उपलक्ष्य में कैंप में मिलेंगी निःशुल्क सुविधाएं ऽ 7, 8, 9 फरवरी को सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन ऽ शिविर में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सभी तरह के लैब टैस्ट, सभी प्रोसीजर एवम् 3 दिन की दवाईयां निःशुल्क मिलेंगी देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन एवं पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के पावन अवसर पर श्री…
Author: Pahad ki Khabar
टनकपुर, चंपावत में शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत बड़े स्तर पर विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इस दौरान ₹107 करोड़ की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास कार्यों तथा ₹85 करोड़ की लागत से इकोलॉजिकल कॉरिडोर से जुड़े कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही ₹319 करोड़ से अधिक की लागत से कुल 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान माघ खिचड़ी आयोजन में भी सहभागिता की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर कहा गया कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान के…
उप जिलाधिकारी विकासनगर ने जानकारी दी है कि सेलाकुई स्थित बालाजी इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में 14 दिसंबर 2025 को आग लगने की घटना हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया गया था। उक्त घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराए जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जांच अधिकारी नामित किए गए हैं। उप जिलाधिकारी विकासनगर ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि इस घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी, साक्ष्य अथवा अपना पक्ष प्रस्तुत करना हो, तो वह मौखिक अथवा लिखित…
कैबिनेट मंत्री ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की, एक पेयजल योजना निर्माण कार्य की जांच के आदेश अल्मोड़ा, 7 फरवरी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनहित से जुड़ी सभी योजनाएं समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतरें और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं और अन्य विकास योजनाओं की प्रगति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश उन्होंने शनिवार को अल्मोड़ा विकास भवन में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में…
उत्तरायणी कौथिक महोत्सव में हिलान्स कैंटीन की महिलाएँ बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल *175 से अधिक स्टालों में दिखी महिला समूहों की मेहनत और हुनर की झलक,* *कोरोनेशन अस्पताल, क्लेक्ट्रेट, गुच्चूपानी और आईएसबीटी में महिला समूह के हाथों हिलांस कैंटीन की कमान* 280e12fa-1d94-47bd-a4e4-0ad8d5193319 de508694-23c7-4ca2-87c8-cf0f0df34fe1 806e905d-a914-47c4-bc87-afe5a4df14de 8366eb34-1c35-4b05-ada0-621d80107791 018d156c-9430-437b-8ad0-27465f12e1dc 49414428-e10f-4572-bcb1-c83265b83e9a राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 न केवल सांस्कृतिक उत्सव का केंद्र रहा, बल्कि यह आयोजन ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, कौशल और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी भी बन गया। सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य महोत्सव में विकासखंड रायपुर की दुर्गा स्वयं सहायता…
देहरादून। मच्छी बाजार में युवती की नृशंस हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि राजधानी देहरादून में एक और युवती पर हिंसक हमला सामने आ गया है। चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे के पास तीन युवकों ने युवती के सिर पर ठोस वस्तु से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती के सिर पर 8 से 9 टांके लगाए गए हैं। कॉफी पीने गई थी युवती, कैफे में हुआ विवाद जानकारी के अनुसार सैय्यद मोहल्ला, चकराता रोड निवासी पीयूष जोशी ने कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया…
…………. पूजते हैं सब ईश्वर को श्रद्धा भाव भरे हृदय से ll मन मे लगन अनुराग पूजा भाव सबका एक सा पद्धति हैं भिन्न भिन्न ll कोई पढता नमाज अल्लाह की कोई करता इष्टदेव की आरती कोई गिरजे मे करता प्रेयर एक ही शक्ति की ll ना भिन्न प्रार्थना किसी की मांगते है सब खुशहाली पूजते चांद सूरज हवा जल मिट्टी जीवनदायिनी प्रकृति ll पूर्ण मनोकामनाएं लाती है खुशियाँ पूजन सब मे जगाता समर्पण मनोभाव आशीर्वाद और विश्वास से भरा जीवन ll
“ राज्य-गीत की उपेक्षा से आहत हूँ ” – गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी आज देहरादून में बल्लीवाला चौक स्थित वैडिंग पॉइंट में कांग्रेस द्वारा “ *उत्तराखंड के राज्य-गीत की वर्षगांठ कार्यक्रम* ” का आयोजन किया गया, जिसका संयोजन कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने किया। उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता, लोक चेतना और देवभूमि की आत्मा को स्वर देने वाला राज्य का आधिकारिक गीत “उत्तराखंड देवभूमि–मातृभूमि” आज सरकारी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। यह वही राज्य गीत है, जिसे 6 फरवरी 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत द्वारा राज्य की जनता को समर्पित किया गया था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीते…
यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ राजकीय इंटर कॉलेज के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने यमकेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति…
जनपद देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून/जिला प्रोबेशन कार्यालय देहरादून, महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा शुक्रवार को रायपुर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में बाल अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह जागरूकता अभियान राजकीय इण्टर कॉलेज रायपुर देहरादून, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रायपुर देहरादून एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के दौरान महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं तथा बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को प्रदान की गई। कार्यक्रम में किशोर न्याय…
