नैनीताल के रामनगर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए फ्लैगमार्च के दौरान लाखों के रुपये की अवैध लकड़ी को जब्त किया है. तस्कर कीमती लकड़ियों को काटकर अवैध रूप से मार्केट में बेचने की फिराक में थे. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त कर लिया है. 7 ट्रॉली लकड़ियां बरामद तराई पश्चिम वन रामनगर के अंतर्गत आने वाले उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में अतिसंवेदनशील क्षेत्रों से विभाग को लगातार अवैध पातन की सूचना मिल रही थी. वहीं लगातार मिल रही…
Author: Pahad ki Khabar
अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है. अगले साल 22 जनवरी को पूरे विधि विधान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर का उद्घाटन हो जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए इसे खोल दिया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ धन्नीपुर में आज तक मस्जिद का काम शुरू भी नहीं हो पाया है, जिसे लेकर मुस्लिम समाज में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है. बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने इस मामले में सरकार से दखल देने की अपील की है तो वहीं कई मुस्लिम बुद्दिजीवी चाहते हैं कि इस मस्जिद की आधारशिला…
पूर्व सीएम ने फेसबुक पर लिखा- “आज जौलीग्रांट हॉस्पिटल में मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण संस्था भी आई, #CBI के दोस्त आये और उन्होंने मुझे एक नोटिस सर्व किया, तो मुझे बड़ा ताज्जुब हुआ. मैंने कहा जिस दिन हॉस्पिटल में लोग स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछने आ रहे हैं तो सीबीआई को लगा होगा फिर कहीं कि मुझसे, देश की अखंडता, एकता, सुरक्षा और लोकतंत्र को कुछ ज्यादा खतरा है, इसलिये हॉस्पिटल में ही उन्होंने मुझे नोटिस सर्व किया है, जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सीबीआई (CBI) ने नोटिस देते…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को स्वर्गाश्रम, यमकेश्वर, पौड़ी में ‘दि बीटल्स एण्ड दि गंगा फेस्टिवल – 2023’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनपद पौड़ी की रू0 422.44 लाख की 3 योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण की गई योजनाओं में रू0 224 लाख की लागत से स्वर्गाश्रम में जानकी सेतु से परमार्थ निकेतन तक आस्था पथ निर्माण कार्य। रू0 48.03 लाख की लागत से गंगा पद यात्रा के अंतर्गत चारधाम पौराणिक हरिद्वार-बद्रीनाथ पैदल मार्ग के विभिन्न स्थानों पर रेलिंग कार्य एवं रू0 150.41 लाख की लागत से क्षतिग्रस्त वेद निकेतन घाट…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ट्रिप्लीकेन, चेन्नई में स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक अवतार पार्थसारथी भगवान के पौराणिक मंदिर में पूजा अर्चना की और समस्त प्रदेश वासियों की उन्नति और कुशलक्षेम के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की। पार्थसारथी मंदिर में भगवान विष्णु के चार अवतारों कृष्ण, राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है। मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है और इसकी वास्तुकला अद्भुत है।
उत्तराखंड के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इस बांध परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ होने से हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या का हल होगा। उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल में काठगोदाम से 10 कि०मी० अपस्ट्रीम में गौला नदी पर जमरानी बांध (150.60 मी0 ऊंचाई) का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से लगभग 1,50,000 हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र…
मुरादाबाद विहिप और बजरंग दल ने श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले हिंदू जन जागरण के लिए शहर में वाहनों की शौर्य रैली निकाली। शौर्य जागरण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मेरठ महानगर से एक अक्तूबर को शुरू की गई यात्रा 25 जिलों तक पहुंची। सनातन के आराध्य भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए यात्रा रामपुर दोराहे से प्रारंभ होकर प्रेम वंडरलैंड, गुलाबबाड़ी, हनुमान मूर्ति चौराहा, प्रभात मार्केट, डबल फाटक, मिगलानी सिनेमा, रोडवेज, होते हुए इंपीरियल तिराहा से चौक बुध बाजार, दिल्ली रोड होते हुए पंचायत भवन कंपनी बाग पर पहुंची। रैली का जगह…
केदारनाथ और यमुनोत्री में बारिश बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इस मौसम में भी धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। एक ओर जहां श्रद्धालु बर्फबारी देख उत्साहित नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में एक घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। यमुनोत्री धाम के ऊपर बुग्यालों चोटियों सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ, कालिंदी पर्वत, गरुड़ गंगा टाप पर बर्फबारी जारी है। बारिश बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आ गई। ठंड से लोग घरों में दुबके हैं। यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का श्रद्धालु लुत्फ…
दुबई रोड शो में सेवा क्षेत्र में 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर करार हो सकता है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली पहुंच गए। उत्तराखंड में दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुबई पहंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सीएम धामी 17 और 18 अक्तूबर को दुबई और अबुधाबी में पर्यटन और सेवा क्षेत्र के बड़े निवेशकों के साथ बैठक कर निवेशकों को प्रदेश सरकार की प्रोत्साहन नीतियों और निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। दुबई रोड शो में सेवा क्षेत्र…
(साल 2024 से पहले अगले महीने नवंबर में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। पांच राज्यों के चुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इस चुनाव के नतीजे कहीं न कहीं लोकसभा चुनाव के नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं। इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए बनाम इंडिया का सीधे मुकाबले होने जा रहा है। चुनाव आयोग ने बताया कि मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले फेज और 17 नवंबर को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश…
