Author: Pahad ki Khabar

जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी, जनदर्शन में आया था 68 वर्षीय बुजुर्ग बीमार पिता को पुत्र द्वारा संपत्ति से बेदखल करने व भरपोषण अधिनियम के तहत् धनराशि न दिए जाने का मामला, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की अनदेखी एवं न्यायालयीय आदेशों की अवमानना नही होगी क्षम्य देहरादून दिनांक 10 फरवरी 2026 (सूवि), विगत जनता दर्शन कार्यक्रम में 68 वर्षीय बीमार बुजुर्ग पिता अशोक धवन ने जिलाधिकारी सविन बसंल से गुहार लगाई कि उनके पुत्रों द्वारा मारपीटी,गाली गलौच उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके पुत्रों द्वारा घर से धक्के मारकर बाहर…

Read More

शासकीय आवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि युवा साथियों से मुलाक़ात सदैव नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच से भर देती है। सुबोध उनियाल ने कहा कि संगठन युवाओं की शक्ति, समर्पण और नेतृत्व क्षमता पर मजबूती से खड़ा है। देश और समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और यही ऊर्जा भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के ये समर्पित युवा संगठन की…

Read More

देवभूमि के निशानेबाज़ों की बड़ी उपलब्धि, Deaflympics से जीते पदक अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन Deaflympics 2025: अभिनव देशवाल के दो स्वर्ण, शौर्य सैनी ने जीता रजत देहरादून स्थित शासकीय आवास पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से खेलभूमि के दो होनहार निशानेबाज़ खिलाड़ी अभिनव देशवाल और शौर्य सैनीने शिष्टाचार भेंट की। दोनों खिलाड़ी हाल ही में जापान में आयोजित 25वीं समर डेफलिम्पिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतकर देवभूमि लौटे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अभिनव देशवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए, जबकि शौर्य सैनीने भी रजत पदक जीतकर…

Read More

जिला प्रशासन का जनता दर्शनः न्याय से लेकर एक्शन तक, कोटरा संतूर निवासी भूतपूर्व सैनिक राजेश कुमार को दिलाया भूमि कब्जा; डीएम ने थाने से हटवाई निराधार प्राथमिकी बुजुर्ग को बेटे-बहू से जान का खतरा, डीएम ने फास्ट ट्रैक सुनवाई के लिए तहसील से मामला जिला कार्यालय मंगवाया, सेवानिवृत्त शिक्षक की बीमार विधवा को नहीं मिला चिकित्सा प्रतिपूर्ति, शिक्षा अधिकारी से तलब की तत्काल आख्या सिंचाई नहर पर कब्जा बना किसानों की मुसीबत, अधिशासी अभियंता को दो दिवस में समाधान करने के निर्देश, मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन; जन सुनवाई में समाधान से लेकर प्रवर्तन एक्शन…

Read More

देहरादून।उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारिता में महिलाओं की सहभागिता विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला पत्रकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वैद्य कुलम की संचालिका डॉ. मेघा बहुगुणा एवं देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. नेहा चोकसी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। महिलाएं आज परिवार और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाते हुए अपनी…

Read More

सहसपुर ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत एवं जिला मिशन प्रबंधक सोनम गुप्ता द्वारा सोमवार को सहसपुर ब्लॉक के नया गांव पेलियों, ग्राम पंचायत भूडी चकमनसा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ट्राई फेड के सहयोग से स्थापित सखी वन धन केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मुन्नी शाह भी उपस्थित रही। इस वन धन केन्द्र के माध्यम से बोकसा जनजाति के समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। केन्द्र में कुल 55 महिलाएं शामिल हैं, जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न समूहों से जुड़ी हैं। इस केन्द्र में महिलाएं गांव…

Read More

‘Hands on Training in Ultrasonography & Radiology in Animals’ के तहत कौशल विकास को बढ़ावा उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद, देहरादून द्वारा पशुपालन विभाग के 20 पशुचिकित्स अधिकारियों के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. कैलाश उनियाल, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद, डॉ. उदय शंकर, निदेशक, पशुपालन विभाग, और डॉ. नारायण सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. अभिषेक चन्द्र सक्सेना, सहायक प्रोफेसर, भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली ने पशुओं में अल्ट्रासोनोग्राफी एवं रेडियोलॉजी के व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर विस्तृत जानकारी…

Read More

जिला प्रशासन की सख्ताई पर शिमला बायपास पर सड़क निर्माण शुरू, जनमन की सुरक्षा सर्वोपरि; सड़क खोद छोड़ी तो विधिक एक्शन तय देहरादून दिनांक 09 फरवरी 2026, (सूवि) शिमला बायपास रोड पर सड़क खुदाई के कारण आमजन को हो रही असुविधा एवं यातायात बाधित होने की शिकायतों पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल संज्ञान लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शिमला बायपास मार्ग पर की गई खुदाई उत्तराखंड पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा की गई है, जिसके कारण सड़क की सतह क्षतिग्रस्त हो गई…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में कुंभ मेला–2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियां अक्टूबर माह तक अनिवार्य रूप से पूरीकी जाएं। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूर्ण हों और उनकी गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन स्तर पर कुंभ से जुड़ी कोई भी फाइल लंबित न रहे। यदि किसी कार्य में लापरवाही या देरी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों की…

Read More

ac7270ef-4a2a-4dbd-ba5e-424e9dae54a4 c9622ae5-ead8-4c4d-b63b-2570098fd645 मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद के सेलाकुई क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर आज सख़्त कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई एमडीडीए की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई, जिसका उद्देश्य सुनियोजित विकास, पर्यावरण संरक्षण और आमजन के हितों की रक्षा करना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरू भण्डारी एवं अन्य द्वारा जी.डी. गोयंका स्कूल बस स्टॉप के निकट, सेलाकुई देहरादून क्षेत्र में लगभग 10 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति…

Read More