एनडीए की तर्ज पर आयोजित पासिंग आउट परेड में 106 कैडेट्स ने दोहराया देशसेवा का संकल्प देहरादून। सेना की वर्दी पहनकर देश सेवा का सपना संजोने वाले दून डिफेंस एकेडमी के होनहार कैडेट्स के लिए शनिवार का दिन गर्व और प्रेरणा से भरा रहा। सहस्त्रधारा रोड स्थित त्रिशक्ति कैंपस में डीडीए प्रथम पग फाउंडेशन कोर्स-2 के कैडेट्स की एनडीए की तर्ज पर भव्य पासिंग आउट परेड (पीओपी) का आयोजन किया गया। इस परेड में 12 गर्ल्स समेत कुल 106 कैडेट्स ने अनुशासन और जोश के साथ कदमताल की। अंतिम पग पार करने के बाद सभी कैडेट्स ने देश सेवा, कर्तव्यनिष्ठा…
Author: Pahad ki Khabar
लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में सेवा संकल्प फाउंडेशन की भूमिका की सराहना, उत्तराखंड की लोक कलाओं, हस्तशिल्प और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प, रिवर्स पलायन में 44% वृद्धि, किसानों की आय बढ़ाने में देश में प्रथम स्थान, पर्यटन, स्टार्टअप, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तराखंड को राष्ट्रीय पहचान, लोक कलाकारों को पेंशन, आर्थिक सहायता और गुरु-शिष्य परंपरा से प्रशिक्षण, विकल्प रहित संकल्प’ के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज परेड ग्राउंड में सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित…
बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर रचा कीर्तिमान ऋषिकेश।ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन द्वारा कल रात्रि ऋषिकेश में आयोजित 9वीं बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2026-27 में यूजेवीएन लिमिटेड में कार्यरत नरेन्द्र कश्यप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश एवं निगम का नाम रोशन किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार जीत देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच नरेन्द्र कश्यप ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिस्टर उत्तराखंड एवं मिस्टर हिमालयनप्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मास्टर्स क्लास श्रेणी में द्वितीय रनर-अप का स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रबंध निदेशक…
सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त; देहरादून दिनांक08 फरवरी 2026(सूवि), जनपद में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही सड़क दुर्घटना संबंधी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। लापरवाही पर सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अपर तुनवाला प्रकरण के संबंध में घटना कैनाल रोड, अपर तुनवाला क्षेत्र की नहर की सफाई के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध…
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह का आज भव्य समापन हुआ। सप्ताह के अंतिम दिन पाक कला प्रतियोगिता (फूड फेस्ट) का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता एवं कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने-अपने व्यंजनों की आकर्षक प्रस्तुति एवं सशक्त अभिव्यक्ति के माध्यम से निर्णायकों तथा दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे सप्ताह विश्वविद्यालय परिसर में नृत्य, संगीत, फैशन शो, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रंगोली तथा फूड फेस्ट जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन…
मेडिकोन फॉर्मा और वेलकम डिस्ट्रीब्यूटर पर अग्रिम आदेशों तक दवाइयों के वितरण पर रोक उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुंगराकोटी द्वारा “safe drugs: safe life” campaign के तहत ड्रग विभाग के साथ चंद्रनगर, निकट प्रिंस चौक, देहरादून के थोक विक्रेता प्रो० वैशाली अरोडा की दो मेडिकल फर्मों मेडिकोन फार्मा एवं मैनकाइंड प्राइम लैब प्राईवेट लिमिटेड तथा थोक विक्रेता प्रो० प्रमोद कुमार अरोडा की एक मेडिकल फर्म वेल्कम डिस्ट्रीब्यूटर का…
देहरादून : उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून के तत्वावधान में शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हाल में ओमान में आयोजित अल्ट्रा टेल रन के विश्व विजेता नायक कलम सिंह (सेनि) ने अपने अनुभव साझा किए। आपको बता दें कि 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 68 देशों के 4500 प्रतिभागी शामिल हुए थे, जिनमें कलम सिंह बिष्ट पहले स्थान पर रहे। बतौर कलम सिंह उन्होंने 120 किमी की यह अल्ट्रा टेल रन 18 घंटे, 18 मिनट में यह रेस पूरी की। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय इवेंट था,…
प्रेस विज्ञप्ति देहरादून 07-02-2025 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए मुख्यमंत्री की घोषणा को जमीन पर उतारने की तैयारी, धर्मपुर चौक मंदिर के पास पार्क और शिव प्रतिमा स्थापना के निर्देश, सहस्त्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउंड बनेगा आधुनिक पार्क, अवैध प्लॉटिंग पर डिजिटल वार, वेबसाइट पर सार्वजनिक होगी पूरी जानकारी देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) अब विज़न को साकार करने के मिशन मोड में आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी क्रम…
Sewa Sankalp Foundation द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 में उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिल रही है। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न जनपदों की पहचान दर्शाने वाले स्टॉलों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया है, जो आगंतुकों को खासा आकर्षित कर रहा है। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग से आए गुनसोला फूड एंड स्पाइसेज के स्टॉल से स्थानीय मसालों की खरीदारी की गई तथा डिजिटल माध्यम से भुगतान कर वोकल फॉर लोकल और डिजिटल इंडिया की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया गया। महोत्सव में उत्तराखंड के विभिन्न…
44dab5b0-ee60-444c-a25b-9c4dbe076cd5 c7337afc-763f-4d98-a5fb-ae0c18b5d1bf डागुरा न्याय पंचायत के गांव माख्टी में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों को मिली राहत, प्रशासन गांव की ओर, माख्टी में एसडीएम डॉ0 हर्षिता सिंह ने सुनी जन समस्याएं गुणवत्ता और समयबद्ध निस्तारण पर जोर, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, माख्टी बहुउद्देशीय शिविरः 354 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 38 शिकायतों का निस्तारण सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सरकार की विशेष पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत लग रहे बहुउद्देशीय शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत सार्थक सिद्ध हो रहे है। इन शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाएं और सेवाएं सीधे आमजन तक पहुंच रही…
