घनसाली/टिहरी गढ़वाल, जून 2026। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। भिलंगना ब्लॉक के मेंडू सिंदवालगांव निवासी 21 वर्षीय अग्निवीर जवान रोहित सिंह का जम्मू में निधन हो गया। उनके असमय निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
रोहित सिंह के निधन से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्रवासियों में भी गहरा दुख व्याप्त है। युवा सैनिक के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
रोहित सिंह की देशसेवा और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक होनहार युवा सपूत खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। 🙏🇮🇳



