भीमताल: भीमताल बाईपास के समीप ककड़िया नाले में डूबने से ग्राम बानना निवासी 3 वर्षीय बालिका पीहू की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना पर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मासूम बालिका के निधन की सूचना बेहद हृदयविदारक है और इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
मंत्री कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी से वार्ता कर घटना में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार तत्काल राहत एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया है।
#Bhimtal #Nainital #Uttarakhand #Pihu #KakadiyaNala #MadanKaushik #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #BreakingNews #DehradunNews #NainitalNews



