
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने USCPPGG की शासी निकाय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शोध आधारित नीति निर्माण, नवाचार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने योजनाओं के नियमित मूल्यांकन, लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग और अधिकारियों के क्षमता विकास पर जोर दिया। राज्य के प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिवर्ष 10 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को कैपस्टोन प्रोजेक्ट के लिए स्टाइपेंड देने पर भी सहमति बनी।
बैठक में हाई वैल्यू-लो वॉल्यूम उत्पाद, MSME, होम टूरिज्म, स्वास्थ्य, मृदा संरक्षण और तकनीक आधारित सुशासन को बढ़ावा देने सहित विकसित उत्तराखण्ड-2047 की रणनीति पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में उत्तराखण्ड की 25 वर्षों की विकास यात्रा और उपलब्धियों को समाहित किया गया है।
#Uttarakhand #PushkarSinghDhami #USCPPGG #GoodGovernance #PolicyMaking #Research #Innovation #ViksitUttarakhand2047 #UttarakhandAt25 #SustainableDevelopment




