
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही 9 वर्षीय रियांश पंत और 10 वर्षीय प्रिशा रावत से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में 5,895 मीटर ऊंची किलिमंजारो चोटी फतह करना उनके साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का परिचायक है। दोनों ने तिरंगा फहराकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।
अल्मोड़ा के चीनाखान निवासी रियांश और नैनीताल के बैलपड़ाव निवासी प्रिशा ने 22 अगस्त 2026 को किलिमंजारो का सफल आरोहण किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के बच्चों और युवाओं को बड़े लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
#PushkarSinghDhami #Uttarakhand #MountKilimanjaro #RiyanshPant #PrishaRawat #Mountaineering #PahadKiKhabar




